Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Coronavirus ने बढ़ाई बिग बॉस कन्नड़ की मुश्किलें, 71 दिन बाद शो बंद करने का किया एलान

    By Anand KashyapEdited By:
    Updated: Sun, 09 May 2021 09:41 AM (IST)

    कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने भारत के लोगों को परेशान करके रख दिया है। देश के ज्यादातर हिस्सों में लॉकडाउन और कर्फ्यू जैसी स्थिति बनी हुई है। ऐसे में बहुत से काम-धंधे भी ठप पड़ गए हैं। लॉकडाउन का असर फिल्म इंडस्ट्री पर भी देखने को मिल रहा है।

    Hero Image
    बिग बॉस कन्नड़ 2021 : तस्वीर, फेसबुक/परमेश्वर गुंदकल

    नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने भारत के लोगों को परेशान करके रख दिया है। देश के ज्यादातर हिस्सों में लॉकडाउन और कर्फ्यू जैसी स्थिति बनी हुई है। ऐसे में बहुत से काम-धंधे भी ठप पड़ गए हैं। लॉकडाउन का असर फिल्म इंडस्ट्री पर भी देखने को मिल रहा है। यही वजह से जो बहुत सी फिल्मों और शोज की शूटिंग को फिलहाल रोक दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब कन्नड़ भाषा के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन आठ को रद्द कर दिया गया है। इस साल फरवरी में शुरू हुए बिग बॉस कन्नड़ के निर्माताओं ने कर्नाटक में लगने वाले लॉकडाउन के चलते शो को रद्द करने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी टीवी चैनल कलर्स कन्नड़ के बिजनेस हेड परमेश्वर गुंदकल ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

    उन्होंने शनिवार को अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर बताया है कि कर्नाटक में सोमवार से संपूर्ण लॉकडाउन के चलते बिग बॉस कन्नड़ के 8वें सीजन को रद्द कर दिया गया है। परमेश्वर गुंदकल ने अपने पोस्ट में लिखा, 'बिग बॉस (सीजन 8) शुरू हुए आज 71 वां दिन है। मैं इन कैमरों के माध्यम से घर में 11 प्रतियोगियों को देखकर भावनात्मक रूप से अभिभूत हूं। इस घर के अंदर हर कोई खुश है क्योंकि वे उन समस्याओं से अनजान हैं जो बाहर हो रही हैं।'

    ಬಿಗ್ ಬಾಸ್ ಶುರುವಾಗಿ ಇವತ್ತಿಗೆ ಎಪ್ಪತ್ತೊಂದನೇ ದಿನ. ಪಿಸಿಆರ್‍ ನಲ್ಲಿ ನಿಂತು ಈ ಮನೇಲಿರೋ ಹನ್ನೊಂದು ಜನ ಓಡಾಡುತ್ತಿರುವುದನ್ನು ನೋಡಿದಾಗ...

    Posted by Parameshwar Gundkal on Saturday, 8 May 2021

    परमेश्वर गुंदकल ने पोस्ट में आगे लिखा, 'वे भी सुरक्षित हैं क्योंकि वे सभी अलग-अलग हैं। हर किसी को सूचित किया जाएगा कि बाहर क्या हो रहा है, और उन्हें बाहर लाया जाएगा। सभी हाउसमेट्स और क्रू मेंबर्स के सदस्यों को सुरक्षित रूप से उनके घरों में ले जाया जाएगा, और उसी के लिए व्यवस्था चल रही है। सैकड़ों लोगों के सपने और प्रयास को छोटा कर दिया गया है। हालांकि यह एक बहुत ही कठिन फैसला था, लेकिन हम इससे संतुष्ट हैं। हमारा दिल भारी लगता है। इसलिए नहीं कि शो रद्द कर दिया गया था बल्कि एक अदृश्य वायरस के कारण जो त्रासदी पैदा कर रहा है।'

    वहीं बीते दिनों बिग बॉस कन्नड़ के होस्ट और मशहूर अभिनेता सुदिप ने पिछले कुछ हफ्तों से सेट से दूर थे क्योंकि वह एक बीमारी से उबर रहे थे। हालांकि किस बीमारी से ग्रस्त थे इसका खुलासा नहीं किया गया था। बीमारी से ठीक होने बाद सुदिप ने सुरक्षा का हवाला देते हुए शो से खुद को अलग कर लिया था। आपको बता दें कि तमिलनाडु में 10 मई यानी सोमवार से संपूर्ण लाकडाउन का एलान किया है जो 24 मई तक लागू रहेगा। कर्नाटक में शुक्रवार शाम से और केरल में शनिवार सुबह से लाकडाउन प्रभावी हो गया है। 

    comedy show banner