Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टीवी के इस हॉट कपल ने शेयर किया बेडरूम VIDEO, लोगों ने पूछा- ये प्राइवेट मोमेंट शूट कौन करता है?

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Sun, 12 Dec 2021 09:26 AM (IST)

    रॉशोल राव ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति कीथ के साथ एक बेडरूम वीडियो शेयर किया है। वीडियो में रॉशेल अपने पति कीथ के साथ बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। कीथ अपने फोन में कुछ देखते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    Hero Image
    Image Source: Rochelle Rao Social media page

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स के लिए सोशल मीडिया पर कुछ पर लिखना कोई भी वीडियो पोस्ट करना बहुत नॉर्मल बात हो गई है। हाल ही में बिग बॉस फेम रॉशेल राव और उनके पति कीथ सीक्वेरा ने अपना एक ऐसा प्राइवेट वीडियो पोस्ट किया जिसे देख फैंस सन्न रह गए। इस वीडियो में लोगों को कुछ ऐसा दिख गया जिसका किसी को अंदाजा भी नहीं था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शेयर किया प्राइवेट वीडियो

    दरअसल, रॉशोल राव ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति कीथ के साथ एक बेडरूम वीडियो शेयर किया है। वीडियो में रॉशेल अपने पति कीथ के साथ बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। कीथ अपने फोन में कुछ देखते हुए दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं रॉशेल लेटकर लैपटॉप पर कुछ काम कर रही हैं। वीडियो की शुरुआत में सबकुछ नॉर्मल लग रहा है।

    वेडरूम में दिखा रोमांटिक अंदाज

    इसके बाद वीडियो में कीथ फोन में रॉशेल को कुछ दिखाते हैं, दोनों फोन साइड में रख देते हैं। फिर कीथ रोशॉल को Kiss करते हैं। इस तरह रॉशेल, कीथ को ऐसा करते देखकर रोमांटिक हो जाती हैं। इस दौरान कीथ शर्टलेस हैं। रॉशेल को किस करने के बाद कीथ पेट के बल लेट जाते हैं। जैसे ही वो पेट के बल लेटते हैं तो उनकी पीठ पर कुछ लिखा हुआ दिखाई देता है। कीथ की पीठ पर लिखा है- 'इस वक्त को इस्तेमाल करो...'।

    कपल्स को दिया खास मेसेज

    इस वीडियो को एक्ट्रेस रॉशेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,' 'सभी कपल जो इस वक्त बाहर हैं...आपके लिए एक खास मैसेज...'।  इसे देखकर सोशल मीडिया पर इस कपल को ट्रोल किया जा रहा है। लोग पूछ रहे हैं कि ये प्राइव मोमेंट शूट कौन करता है। 

     

    View this post on Instagram

    A post shared by Rochelle Rao Sequeira (@rochellerao)

    बिग बॉस 9 में आए थे नजर

    बता दें कि रॉशेल और कीथ बिग बॉस के सीजन 9 में नजर आए थे। तब से कपल दर्शकों के दिलों में छा गया। हालांकि दोनों उस वक्त रिलेशनशिप में थे. शो से बाहर आने के बाद दोनों ने शादी की थी। आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करने वाले कीथ और रॉशेल सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं।