Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss के इस फेमस कपल का पांच साल बाद हुआ ब्रेकअप, ये थी बड़ी वजह

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 22 Jul 2023 08:20 PM (IST)

    Bandgee Kallra Puneesh Sharma Breakup विवादित शो बिग बॉस के फेमस कपल बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा का ब्रेकअप हो गया है। दोनों पिछले पांच साल से रिलेशनशिप में थे। हाल ही में बंदगी ने अपने ब्रेकअप की अनाउंसमेंट की है। साथ ही इसकी वजह का भी खुलासा हुआ है। जानिए पांच साल बाद ये बंदगी और पुनीश क्यों अलग हो गए।

    Hero Image
    Bigg Boss Couple Bandgee Kallra and Puneesh Sharma Breakup. Photo- Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Bandgee Kallra Puneesh Sharma Breakup: बिग बॉस के घर में कई कंटेस्टेंट्स को प्यार हुआ है। कुछ रिश्ते जिंदगी भर के लिए बने तो कुछ ने सालों बाद दम तोड़ दिया। शमिता शेट्टी और राकेश बापट से लेकर पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा समेत कई कपल्स को बिग बॉस में प्यार हुआ, लेकिन कुछ साल की डेटिंग के बाद वे अलग हो गए। अब एक और बिग बॉस कपल के ब्रेकअप की खबर सामने आई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'बिग बॉस 11' के फेमस कपल बंदगी कालरा (Bandgee Kallra) और पुनीश शर्मा (Puneesh Sharma) अब अलग हो चुके हैं। बंदगी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट कर पुनीश संग अपने ब्रेकअप की अनाउंसमेंट की है।

    बंदगी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ब्रेकअप पर लिखा-

    "पुनीश और मैं आपसी मंजूरी के बाद अलग हो गए हैं। हमने जो समय एक साथ बिताया, वह हमेशा यादों में रहेगा। हम जीवन में जो भी करने का फैसला लेते हैं, उसमें एक-दूसरे के लिए सिर्फ प्यार और समर्थन होता है। मैं आपसे अनुरोध करूंगी कि कृपया हमारी गोपनीयता का सम्मान करें और चीजों पर अटकलें न लगाएं।"

    क्यों हुआ बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा का ब्रेकअप?

    पुनीश ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में बंदगी के साथ अपने ब्रेकअप के रीजन पर बात की है। उन्होंने कहा-

    "रिश्ते को खत्म करने का कोई विशेष कारण नहीं है। बंदगी मुंबई में अपने करियर को लेकर सीरियस हैं और मैं बिजनेस के चलते ज्यादातर दिल्ली में रहता हूं। मेरे माता-पिता भी दिल्ली में रहते हैं। वे धीरे-धीरे बूढ़े हो रहे हैं और मैंने उनके साथ रहने का फैसला किया है।"

    "मैं मुंबई और दिल्ली के बीच चक्कर लगा रहा हूं, क्योंकि मैंने एक प्रोडक्शन हाउस स्थापित किया है। मेरे लिए मुंबई में रहना संभव नहीं है। हमें एहसास हुआ कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप नहीं चल पाएगा। इसीलिए हमने अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है।"

    बिग बॉस में हुआ था प्यार

    बंदगी और पुनीश को बिग बॉस के घर में प्यार हुआ था। उनके रिलेशनशिप ने खूब लाइमलाइट भी बटोरी थी। शो के बाद भी दोनों साथ रहे। उन्होंने एक-दूसरे को करीब 5 साल तक डेट किया। अब उनके ब्रेकअप ने फैंस को हैरान कर दिया है।