Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिग बॉस 9 के एक्स कंटेस्टेंट किश्वर मर्चेंट-सुयश राय बने माता-पिता, बेटे की पहली तस्वीर के साथ शेयर की खुशखबरी

    टीवी एक्टर और बिग बॉस कंटेस्टेंट रहे किश्वर मर्चेंट और सुयश राय के घर ख़ुशियों ने दस्तक दी है। शुक्रवार को किश्वर ने बेटे को जन्म दिया। किश्वर ने यह ख़ुशख़बरी सोशल मीडिया के ज़रिए साझा की है जिस पर उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।

    By Manoj VashisthEdited By: Updated: Sat, 28 Aug 2021 06:48 AM (IST)
    Hero Image
    Kishwer and Suyash with their newborn. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस 9 में कंटेस्टेंट रहे टीवी एक्टर किश्वर मर्चेंट और सुयश राय के घर ख़ुशियों ने दस्तक दी है। किश्वर ने शुक्रवार को बेटे को जन्म दिया। कपल ने यह ख़ुशख़बरी सोशल मीडिया के ज़रिए साझा की है, जिस पर उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं। किश्वर ने बताया कि बेटे का जन्म 27 अगस्त को ही हुआ है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किश्वर और सुयश ने नवजात के साथ एक बेहद प्यारी फोटो भी शेयर की है, जिसमें बेटे के आने की ख़ुशी दोनों के चेहरे पर झलक रही है। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा गया है- 27.08.21... बेबी राय का स्वागत है। बेटा हुआ है। इसके साथ किश्वर ने Sukish Ka Baby हैशटैग भी लिखा है। किश्वर की इस पोस्ट पर कई दोस्तों और फॉलोअर्स ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

    2015 में बिग बॉस 9 में किश्वर मर्चेंट और सुयश राय दोनों ने भाग लिया था। हालांकि, शो में दाखिल होने के पहले से ही दोनों रिलेशनशिप में रहे थे। किश्वर और सुयश की रिलेशनशिप 2010 में शुरू हुई थी। 2016 में दोनों ने शादी कर ली थी। इसी साल मार्च में किश्वर ने अपने प्रेग्नेंसी का एलान किया था।

    किश्वर मर्चेंट ने इस बारे में बताते हुए लिखा था, 'अब आप लोग यह पूछना बंद कर सकते हैं कि हमारा बच्चा कब होगा। जल्द अगस्त 2021'। वहीं, किश्वर ने इंस्टाग्राम पर मैटरनिटी शूट की तस्वीरें शेयर की थीं। सुयश ने भी वही फोटो शेयर की लिखा था, 'मैं तेरे बच्चे का बाप बनने वाला हूं किश्वर मर्चेंट, अगस्त में आ रहा है।'

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

    किश्वर ने अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को जमकर एंजॉय किया था और सोशल मीडिया के ज़रिए लगातार अपडेट देती रहीं। किश्वर ने कई तस्वीरें बेबी बंप के साथ पोस्ट की थीं और एक मैगज़ीन के कवर पेज पर भी फीचर हुई थीं। आज (शुक्रवार) को ही अपारशक्ति खुराना ने भी बताया कि वो बेटी के पिता बने हैं।