विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bigg Boss 20 Eviction: तीन हफ्ते में ही टूट गया सपना, बिग बॉस 20 से हुई स्टार कंटेस्टेंट की विदाई

Published: Mon, 28 Sep 2026 10:30 AM (IST)

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 से एक स्टार कंटेस्टेंट आउट हो गया है।

बिग बॉस 20 से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

बिग बॉस 20 से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. बिग बॉस 20 से एविक्ट हुआ कंटेस्टेंट

  2. स्टार कंटेस्टेंट के तौर पर मारी थी एंट्री

  3. वीकेंड का वार में हुआ बाहर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो के तौर पर बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) को काफी पसंद किया जा रहा है। खासतौर पर जब वीकेंड का वार में सलमान खान (Salman Khan) बतौर होस्ट शो में एंट्री मारते हैं, तो इसकी टीआरपी अपने आप बढ़ जाती है।

वीकेंड का वार एपिसोड इसलिए भी खास रहता है कि क्योंकि इसमें बिग बॉस के घर से एक न एक सदस्य की विदाई होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार बिग बॉस 20 से कौन बाहर हुआ है। 

बिग बॉस 20 से आउट हुआ ये कंटेस्टेंट

बीते 6 सितंबर को बिग बॉस 20 का आगाज हुआ था और अब सलमान खान का ये रियलिटी शो तीसरे हफ्ते में आ गया है। इसके साथ ही शो के कंटेस्टेंट्स की संख्या भी घटनी शुरू गई है और इस मामले में नया नाम रैपर बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रेखी (Isha Rikhi) का शामिल हो रहा है। जी हां बीती रात वीकेंड का वार के दौरान ईशा बिग बॉस 20 से एक्विट हो गई हैं। 

यह भी पढ़ें- 'इनको जेल में डालो...' Bigg Boss 20 के वीकेंड का वार में किस पर भड़के सलमान खान? फातिमा सना शेख ने भी दिया साथ

isha rikhi bigg boss 20

दरअसल वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान ने बिग बॉस 20 के सभी सदस्यों से ये पूछा था कि आप में से किस सदस्य को ऐसा लग रहा है कि वह आज इस घर को छोड़कर जाने वाला है, वह खड़ा हो जाए। सलमान की ये बात सुनकर ईशा रेखी सबसे पहले खड़ी होती हैं और अन्य कोई कंटेस्टेंट अपनी जगह से नहीं हिलता है।

isha rikhi

इसके बाद सलमान खुद इस बात की पुष्टि करते हैं कि ईशा रेखी का बिग बॉस 20 का सफर यहीं खत्म होता है। मालूम हो कि बिग बॉस 20 में ईशा रेखी ने एक स्टार कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री मारी थी।

सलमान खान ने प्रीमियर की रात को उनसे कहा था कि आपके लिए ये बड़ा अवसर है, अपने लिए एक नई शुरूआत करने का, लेकिन तीन सप्ताह बाद ही ईशा रेखी की बिग बॉस 20 की जर्नी का द एंड हो गया है। 

बादशाह से हुआ तलाक

आपको बता दें कि ईशा रेखी ने इसी साल मार्च के महीने में सिंगर और रैपर बादशाह के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। हालांकि, शादी के पांच महीने बाद ही इनका तलाक हो गया और ईशा को सीधा बिग बॉस 20 में एंट्री मिली।

यह भी पढ़ें- 'मुझे चीट...' Badshah के साथ 5 महीने में ही क्यों टूटा ईशा रिखी का रिश्ता, बिग बॉस 20 में एक्ट्रेस का खुलासा