विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुझे चीट...' Badshah के साथ 5 महीने में ही क्यों टूटा ईशा रिखी का रिश्ता, बिग बॉस 20 में एक्ट्रेस का खुलासा

Published: Wed, 16 Sep 2026 02:18 PM (IST)

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने बिग बॉस 20 में रैपर बादशाह से अपने तलाक की वजह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बादशाह रिश्ते में जिम्मेदारी से भाग रहे थे।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने हाल ही में बादशाह से अलग होने की घोषणा की थी। दोनों की शादी सिर्फ 5 महीने चली और इनके अलग होने की वजह का अब तक पता नहीं चला है।

क्यों हुआ ईशा-बादशाह का तलाक?

वहीं ईशा रिखी ने दिनों बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रही हैं। अब एक लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने खुलासा किया कि बादशाह के साथ उनका तलाक किस वजह से हुआ।

अपनी को-कंटेस्टेंट कनिका मान से बातचीत करते हुए ईशा ने कहा कि बादशाह रिलेशनशिप तो चाहते थे लेकिन उसके साथ आने वाली जिम्मेदारी से वो पीछे भाग रहे थे।

Badshah (1)

ईशा को चीट कर रहे थे बादशाह

बाद में, कनिका ने ईशा से पूछा,'किस तरह का धोखा हो रहा था? फिजिकल, इमोशनल, सोशल चीटिंग?' ईशा ने जवाब दिया,'हर तरह का।' फिर उन्होंने कनिका का उदाहरण देते हुए बताया कि वह रिश्तों को कैसे देखती हैं?

ईशा ने कहा कि अगर कोई कनिका के बारे में कुछ कहता है, तो वह तब तक उस पर विश्वास नहीं करेगी जब तक वह खुद उसे देख न ले। उन्होंने आगे कहा कि वह अपने रिश्तों में भी यही तरीका अपनाती है। ईशा ने कहा कि अगर कोई आकर मेरे को कुछ बताता है तो मैं उससे कहती हूं कि या तो मेरे को प्रूफ दे या फिर मेरे दिमाग से खेलना बंद करे।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

ईशा ने कहा कि उन्हें चीजों के हिंट मिल रहे थे लेकिन उन्होंने इस पर तब तक विश्वास नहीं किया जब तक इसे खुद अपनी आंखों से नहीं देख लिया। जब रिलेशनशिप खत्म हुई तब उन्हें पता लगा कि यहां तो कट गया। बादशाह उन्हें चीट कर रहे थे।

चार साल किया था डेट

बादशाह और ईशा रिखी ने अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा था। उन्होंने शादी भी चुपचाप कर ली थी। उनकी शादी की खबरें मार्च 2026 में तब सामने आईं जब ईशा की मां पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम पर कपल की तस्वीरें पोस्ट कीं। खबरों के मुताबिक, शादी से पहले दोनों करीब चार साल तक रिलेशनशिप में थे।

यह भी पढ़ें- 5 महीने बाद टूट गई रैपर Badshah की शादी, दूसरी पत्नी ईशा रिखी संग हुआ तलाक

यह भी पढ़ें- 'डिवोर्स स्पेशल...' Mahhi Vij ने Bigg Boss 20 को लेकर दिया ऐसा बयान, बाकी कंटेस्टेंट रह गए भौचक्के