'आप डॉली बिंद्रा की बेटी...' Salman Khan ने लगाई रीति तिवारी की क्लास, अभद्र भाषा का किया था इस्तेमाल
बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने रीति तिवारी को 'डिस बैटल' के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए जमकर लताड़ा।
-1790498361983_m.webp)
सलमान खान ने लगाई रीति की क्लास
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के 'वीकेंड का वार' (Weekend Ka Vaar) एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) ने 'डिस बैटल' के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए रीति तिवारी को खूब सुनाया। उन्होंने रीति तिवारी की तुलना उनके पिता मनोज तिवारी से की।
सलमान ने कहा कि रीति मनोज की बेटी कम और पूर्व कंटेस्टेंट डॉली बिंद्रा की तरह व्यवहार ज्यादा कर रही हैं।
सलमान ने लगाई रिति की क्लास
रीति से बात करते हुए, सलमान ने उन्हें यह समझाने की कोशिश की कि उनकी बातों का असर शो के बाहर उनके पिता और परिवार पर भी पड़ सकता है। उनके इस बयान का जिक्र करते हुए कि मेरे पापा होते तो देख लेते सलमान ने पूछा कि उनका इससे क्या मतलब है और कहा,'इसका क्या मतलब हुआ? सिंगर मनोज तिवारी देखेंगे, एक्टर...या पॉलिटिशियन?'
View this post on Instagram
सलमान ने रिति को याद दिलाया कि उनके पिता अब एक पब्लिक फिगर हैं और नेशनल टेलीविजन पर उनकी बातों का उन पर असर पड़ सकता है। उन्होंने रिति की दादी का भी जिक्र किया और कहा कि हो सकता है वह भी शो देख रही हों। इसके बाद सलमान ने रिथी से कहा,'आप मनोज तिवारी की बेटी हैं, डॉली बिंद्रा की बेटी नहीं।'
रीति को बुलाया डॉली की बेटी?
बिग बॉस में मनोज तिवारी के अपने अनुभव को याद करते हुए, सलमान ने रिति को बताया कि जब डॉली बिंद्रा ने उनके सीजन के दौरान उन पर गुस्सा निकाला था, तो उनके पिता ने कैसा रिएक्शन दिया था। फिर उन्होंने रिति से कहा कि आप इस घर में डॉली बन गई हैं। सलमान ने रीति के आक्रामक रवैया पर उनकी आलोचना भी की।
WHAT THE HELL 😭🔥 Salman is politely DESTROYING Rhiti after she called him “Dolly Bindra ki beti” 💀 BRO, IT'S OVER FOR HER. THE DAMAGE IS ALREADY DONE. 😭#BiggBoss20 pic.twitter.com/GtnFRajRX8
— 𝗙𝗥𝗢𝗭𝗘𝗡 🥶 (@Frozen_pratik) September 26, 2026
बता दें कि बिग बॉस में आने के बाद से रीति तिवारी लगातार अपनी भाषा और व्यवहार को लेकर भी चर्चा में रही हैं। दूसरे प्रतियोगियों के साथ हुई उनकी बहस के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना भी हुई। रीति तिवारी ने पूरे हफ्ते शो में कोहराम मचाया, गालियां दी, नेशनल टीवी पर गंदी भाषा का इस्तेमाल किया अब सलमान खान ने वीकेंड का वॉर एपिसोड में बहुत ही सहज भाषा में समझा दिया है।
यह भी पढ़ें- 9xm पर खूब बजता था Salman Khan का गाना, बिना सुने बच्चे नहीं जाते थे स्कूल; 22 साल से है बेस्ट 'पार्टी एंथम'
