विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bigg Boss 20 से आउट होते ही बादशाह की एक्स वाइफ Isha Rikhi ने जारी किया बयान, अब हो रहा है इस बात का पछतावा?

Published: Wed, 30 Sep 2026 02:10 PM (GMT+05:30)

बादशाह की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस ईशा रिखी बिग बॉस 20 से आउट हो चुकी हैं। सलमान खान के शो से आउट होते ही ईशा ने एक बयान जारी किया।

ईशा रिखी को हो रहा है इस बात का अफसोस/ Photo- Instagram

ईशा रिखी को हो रहा है इस बात का अफसोस/ Photo- Instagram

HighLights

  1. ईशा रिखी ने बिग बॉस से बाहर आने के बाद बयां किया दर्द

  2. सोशल मीडिया पर ईशा रिखी ने जारी किया स्टेटमेंट

  3. एक्ट्रेस को अब हो रहा है इस बात का सबसे ज्यादा अफसोस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ईशा रिखी पंजाबी रैपर बादशाह से शादी टूटने के कुछ समय बाद ही सलमान खान के विवाद बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के घर में एंटर हुई। जब ईशा ने घर में एंट्री ली, दर्शकों को यही लगा था कि वह विवादित शो में लंबी रेस का घोड़ा होगीं और उनका और बादशाह का रिश्ता क्यों टूटा उसका भी खुलासा होगा।

हालांकि तीन हफ्ते पूरे होने पर भी जब ईशा रिखी का कोई गेम ऑडियंस के सामने नहीं आया, तो उन्होंने कम वोट्स देकर एक्ट्रेस को एलिमिनेट कर दिया। अब शो से आउट हो चुकीं ईशा ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए अफसोस जताया है।

ईशा रिखी ने पहली बार बयां किया दर्द

कलर्स के शो बिग बॉस 20 से बाहर आने के बाद ईशा रिखी (Isha Rikhi) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी करते हुए लिखा, "तीन हफ्ते मैं बिग बॉस के घर में रही, जहां मैंने भावनाएं, चुनौतियां, हंसी और कई ऐसी यादें बनाई हैं, जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी। वापस आने के बाद मुझे ये एहसास हुआ है कि आपका प्यार और सपोर्ट मेरी जिंदगी में कितना मायने रखता है। हर उस इंसान का धन्यवाद, जो मेरे लिए खड़ा हुआ, जिसने मुझे चीयर किया और उनको भी जिन्होंने मुझे सपोर्ट नहीं किया।"

ईशा रिखी ने बयान में आगे लिखा, "मैं हर किसी की राय के लिए आभारी हूं। हर उस इंसान का शुक्रिया अदा करती हूं, जो पिछले कुछ हफ्तों में मेरे लिए खड़े रहे हैं। मेरे लिए लास्ट कुछ महीने बिल्कुल भी आसान नहीं थे। मेरा इमोशनल ब्रेकडाउन हुआ, कुछ जगह मैं खुद को एक्सप्रेस करने में स्ट्रगल कर रही थी और कई मौकों पर ऐसा था, जहां मैं कुछ करना चाहती थी, लेकिन वैसा कर न सकी।"

Screenshot 2026-09-30 140512

'मैं आप सब से माफी मांगती हूं'- ईशा रिखी

ईशा रिखी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "इन सभी उतार-चढ़ाव के बीच मैं आप सभी को ये कहना चाहती हूं कि मैंने आपका प्यार महसूस किया है। चाहे मैं खुद को बहुत ज्यादा एक्सप्रेस नहीं कर पाई। आपका प्यार मेरे लिए इतना मायने रखता है, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मेरे साथ खड़े होने, मुझे समझने और सपोर्ट करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। मैं इसके लिए आभारी हूं।"

Untitled design (54)

आपको बता दें कि ईशा रिखी से पहले घर से रोहेद खान एलिमिनेट हुए थे। जब बिग बॉस ने घरवालों को दो लोगों को बचाने के ऑप्शन दिए थे तो कनिका मान ने ईशा को छोड़कर मैरी कॉम को बचाया, जिसकी वजह से उनकी एक लाइफ चली गई और ऑडियंस वोट्स के बाद यंग के सामने उन्हें कम वोट्स मिले।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Eviction: तीन हफ्ते में ही टूट गया सपना, बिग बॉस 20 से हुई स्टार कंटेस्टेंट की विदाई

यह भी पढ़ें- 'इनको जेल में डालो...' Bigg Boss 20 के वीकेंड का वार में किस पर भड़के सलमान खान? फातिमा सना शेख ने भी दिया साथ