Bigg Boss 18: आधी रात को कंबल के अंदर रोमांटिक हुए चुम दारंग-करणवीर मेहरा, इजहार करते ही प्यार चढ़ा परवान
Bigg Boss 18 के शुरू होने के दो महीने बाद दो कंटेस्टेंट्स के बीच प्यार की शुरुआत हो गई है। ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के बाद जिनके बीच धीरे-धीरे प्यार बढ़ रहा है वो हैं करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) और चुम दारंग (Chum Darang)। दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित शो बिग बॉस के घर में सिर्फ लड़ाई या महाभारत नहीं होती है, बल्कि यहां इश्क की चिंगारी भी उठती है, जिसने कई घर बसाए हैं। इन दिनों बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss 18) में भी दो कंटेस्टेंट्स के बीच प्यार की शुरुआत हो गई है। पिछले कुछ दिनों से करणवीर मेहरा और चुम दारंग के बीच बॉन्ड क्लोज हो रहा था और अब उन्होंने प्यार का इजहार भी कर दिया है।
चुम दारंग (Chum Darang) ने पहले ही करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) के सामने अपने दिल के राज को खोल दिया है, लेकिन इशारों-इशारों में। मगर अब बिग बॉस उनके अंदर की ये सच्चाई निकलवाने वाले हैं। बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में सच्चाई टास्क में चुम दारंग के दिल की बात निकलवाई गई। पहले विवियन डीसेना को बुलाया गया और बिग बॉस ने कहा कि अभिनेता के रीढ़ की हड्डी नहीं है। इस पर ज्यादातर घरवालों ने Yes में जवाब दिया।
चुम ने जाहिर किया अपना प्यार
विवियन डीसेना के बाद चुम दारंग से सच निकलवाया गया। बिग बॉस ने कहा कि चुम के दिल में करणवीर मेहरा के लिए फीलिंग्स हैं, लेकिन वह दुनिया के डर से इसे कबूल नहीं कर रही हैं। ज्यादातर घरवालों ने Yes में जवाब दिया और यह सुनकर करणवीर भी शरमा गए। उन्होंने भी हामी वाला रिएक्शन दिया और चुम को फ्लाइंग किस दी। इस दौरान चुम भी ब्लश करने लगी थीं। इस प्रोमो के बाद से ही दोनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- कौन हैं Chum Darang? Karan Veer Mehra संग करीबियों से पहले इस एक्स Bigg Boss कंटेस्टेंट को कर चुकी हैं डेट
Kal hoga sachhayi ka task aur romantic angle between Karanveer & Chum and Eisha & Avinashhttps://t.co/VzkyNaMJTj
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) December 12, 2024
कंबल के अंदर रोमांटिक हुए करण-चुम
इस बीच चुम और करणवीर मेहरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक क्लिप सामने आया है, जिसमें चुम और करण आधी रात को एक ही कंबल में सोते हुए नजर आ रहे हैं। इसे देखकर लगता है कि चुम के प्यार का इजहार करते ही दोनों के प्यार की गाड़ी निकल पड़ी है। क्लिप को शेयर करते हुए फैंस उन पर प्यार लुटा रहे हैं।
#ChumVeer#CHUMVEER OUR SHIP SAILED GUYS IT SAILED
Official... pic.twitter.com/qAEIM0LaZc
— SaAvI Rawat (@RajvanshiSavita) December 12, 2024
मालूम हो कि करणवीर मेहरा की पहले दो शादियां हो चुकी हैं जो ज्यादा समय के लिए नहीं चल पाई है। उनकी पहली शादी देविका मेहरा से हुई थी, जिनसे वह 2018 में अलग हो गए थे। 43 साल के अभिनेता की दूसरी शादी निधि सेठ से 2021 में हुई जो दो साल बाद 2023 में ही खत्म हो गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।