विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे का स्टैंड न लेने पर भड़के करण जौहर, Vicky Jain को सबके सामने सुनाई खरी-खोटी

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Sun, 14 Jan 2024 04:10 PM (GMT+05:30)

Bigg Boss 17 रियलिटी शो बिग बॉस 17 वीकेंड का वार इस बार सलमान की जगह करण जौहर होस्ट करते ...और पढ़ें

रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Photo Credit: Instagram)
रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: इस बार रियलिटी शो बिग बॉस 17 के वीकेंड का वार सलमान खान की जगह करण जौहर होस्ट करते हुए नजर आएंगे। बीते हफ्ते बिग बॉस में फैमिली वीक देखने को मिला। जहां सभी कंटेस्टेंट के घर वाले उनसे मिलने घर पहुंचे। इस दौरान अंकिता लोखंडे और विक्की जैन दोनों की मां ने भी बिग बॉस के घर में एंट्री ली।

शो में आते ही विक्की जैन की मां अंकिता से उनके पति को लात मारने को लेकर सवाल करती नजर आईं। वहीं, बिग बॉस ने भी विक्की की मां को थेरेपी रूम में जाकर अंकिता के साथ चर्चा करने के लिए कहा। उस बातचीत के दौरान विक्की की मां ने एक्ट्रेस पर कई आरोप भी लगाए।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: फिनाले से पहले पलटा गेम, टॉप 5 में इन कंटेस्टेंट्स ने मारी बाजी, ट्रॉफी जीतने की है पूरी दावेदारी?

अंकिता ने मांगी थी माफी

इस बातचीत के बाद अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन और उनकी मां से कई बार माफी भी मांगी थी और यहां तक कि वह रो भी पड़ीं। अब वीकेंड का वार में करण जौहर ने विक्की को काफी खरी-खोटी सुनाई, क्योंकि विक्की ने अपनी मां के सामने अपनी पत्नी अंकिता के लिए स्टैंड नहीं लिया।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

करण जौहर ने किए विक्की से कई सवाल

हाल ही में कलर्स टीवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर इस शो का एक नया प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में करण जौहर विक्की से उनकी पत्नी के लिए स्टैंड न लेने पर सवाल करते नजर आए। करण ने अपनी मां का पक्ष लेने के लिए उनकी आलोचना की। इसके साथ ही विक्की ने अंकिता से एक बार भी नहीं पूछा कि क्या हुआ था।

वहीं, वीडियो में अंकिता रोते हुए करण से कुछ न कहने के लिए कहती नजर आ रही हैं। बता दें कि विक्की की मां को उनके व्यवहार और भाषा को लेकर काफी ट्रोल किया जा रहा है। कई टीवी सेलिब्रिटीज अंकिता के सपोर्ट में आए और विक्की की मां को खरी-खोटी सुनाई।

बता दें कि इस समय बिग बॉस 17 के घर में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का रिश्ता उतार-चढ़ाव से गुजर रहा है। इस कपल के बीच लगातार गलतफहमियां बढ़ती जा रही हैं और शो में दोनों के बीच बहस, लड़ाइयां देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: समर्थ जुरेल के साथ इंटीमेट होने पर भड़के ईशा मालवीय के पिता, Abhishek Kumar का किया सपोर्ट