विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17 ग्रैंड प्रीमियर से पहले लीक हुईं सलमान खान की ये फोटो, सेट पर दबंग दिखे भाईजान

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Thu, 12 Oct 2023 07:38 PM (GMT+05:30)

Bigg Boss 17 Contestants List सुपरस्टार सलमान खान की फेमस शो बिग बॉस 17 जल्द ही शुरू होने जा रहा ...और पढ़ें

लीक हुईं सलमान खान की ये फोटो (Photo Credit-Instagram)
लीक हुईं सलमान खान की ये फोटो (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. बिग बॉस 17 ग्रैंड प्रीमियर सेट से लीक हुईं सलमान की फोटो
  2. सोशल मीडिया पर वायरल हुईं भाईजान की फोटो
  3. इस दिन होगा बिग बॉस 17 का ग्रैंड प्रीमियर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Salman Khan Bigg Boss 17 Premiere: छोटे पर्दे के मशहूर के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें बिग बॉस 17 का नाम जरूर शामिल होगा। सुपरस्टार सलमान खान के इस शो को लेकर फैंस की एक्साइममेंट लेवल काफी हाई रहती है।

जल्द ही सलमान का ये शो शुरू होने जा रहा है। इस बीच बिग बॉस 17 के ग्रैंड प्रीमियर से पहले सलमान खान की सेट से सलमान की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें लीक हो गई हैं।

बिग बॉस 17 ग्रैंड प्रीमियर सेट से लीक हुईं सलमान की फोटो

फैंस में बिग बॉस 17 को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। सलमान खान के शो बिग बॉस 17 का प्रोमो वीडियो के सामने आने के बाद हर कोई इसके लिए बेताब नजर आ रहा है। इस बीच बिग बॉस 17 के ग्रैंड प्रीमियर के दौरान सलमान की सेट से कुछ अनसीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

इन फोटो में आप देख सकते हैं सलमान खान बिग बॉस 17 के सेट पर नजर आ रहे हैं। रेड जैकेट में भाईजान काफी ज्यादा हैंडसम दिख रहे हैं। इसके अलावा बिग बॉस 17 के लिए बना ये सेट भी आपको काफी ज्यादा आकर्षित करेगा।

आलम ये है कि सलमान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से तरह वायरल हो रही हैं। फैंस भी 'टाइगर 3' कलाकार की इन फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

बिग बॉस 17 में नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 17 का ग्रैंड प्रीमियर आने वाले 15 अक्टूबर को होने वाला है। इस बार बिग बॉस के घर में लगभग 16 कंटेस्टेंट्स शामिल हो सकते हैं। अंकिता लोखड़े,विक्की जैन,मुनव्वर फारूकी, ईशा मालवीय और विवेक चौधरी जैसे तमाम कई और सेलेब्स और नॉन सेलेब्स हस्ती बिग बॉस 17 में बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आ सकते हैं।

मालूम हो कि इस बाहर शो की थीम सिंगर वर्सेज कपल है, जिसे देखने वाकई दिलचस्प रहने वाला है। साथ ही घर में सदस्यों के रहने के लिए लग्जरी और नॉन लग्जरी जॉनर को भी बांटा जाएगा।

य़े भी पढ़ें- Bigg Boss 17: बिग बॉस के मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं ये 10 खिलाड़ी, ये एक सेलिब्रिटी है सबसे 'शातिर' दिमाग