यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 16 Winner: शिव और स्टैन हुए फिनाले रेस से बाहर? आखिरी वक्त में बिग बॉस की इस चाल से पलट गया पूरा गेम
Bigg Boss 16 Winner बिग बॉस 16 का फिनाले करीब आ गया है ऐसे में खबर आ रही है कि ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Winner:बिग बॉस 16 इस वीकेंड खत्म होने वाला है। जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है, विनर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अपने चरम पर है। लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि इस सीजन को कौन जीतने वाला है। फिलहाल वोटिंग चालू है, लेकिन फैंस को ये जानकर झटका लगने वाला है कि उनके सबसे प्यारे दो कंटेस्टेंट फिनाले से पहले ही शो से बाहर हो जाएंगे।
इन कंटेस्टेंट का कटा नाम
सोशल मीडिया पर वोटिंग ट्रेंड्स काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं, जिसमें लोगों ने बिग बॉस के पूरे गेम को पलटकर रख दिया। ज्यादातर लोगों का मानना है कि बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे और एमसी स्टैन फाइन 3 जाने वाले हैं। लेकिन, अब जो वोटिंग ट्रेंड्स सामने आए हैं वो इससे ठीक उल्टे हैं। लोगों को जोर का झटका बड़े जोर से लगने वाला है क्योंकि उनके फेवरेट कंटेस्टेंट्स इस लिस्ट से गायब हैं।

शिव-स्टैन का कटेगा पत्ता
प्रियंका चाहर चौधरी तो पहले नंबर पर नजर आ रही हैं, लेकिन शिव ठाकरे और एमसी स्टैन पांचवें और छठे स्थान पर हैं। अगर जनता का मूड ऐसा ही है तो ये कहना गलत नहीं होगा कि शिव और स्टैन फिनाले से पहले ही घर से बेघर हो जाएंगे। उनकी जगह अर्चना गौतम और शालीन दूसरे और तीसरे स्थान पर नजर आएंगे।
12 फरवरी को है फिनाले
फिनाले से पहले बिग बॉस 16 में आने वाले इस बड़े ट्विस्ट को लेकर हर कोई हैरान है। लोग यकीन नहीं कर पा रहे कि एमसी स्टैन और शिव ठाकरे को टॉप 3 फाइनलिस्ट से हटा दिया गया है। हालांकि, अंतिम घोषणा तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, मौजूदा वोटिंग ट्रेंड ने बिग बॉस 16 के फैन बेस के माध्यम से शॉकवेव्स भेज दी है, क्योंकि स्टैन और शिव दोनों को विजेता के खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में देखा गया है।