Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Priyanka Chahar Choudhary हैं करोड़ों की मालकिन, टीवी शोज के अलावा यहां से भी होती है कमाई

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 16 Feb 2023 02:28 PM (IST)

    Priyanka Chahar Choudhary बिग बॉस सीजन 16 की सेकंड रनरअप रहीं प्रियंका चहर चौधरी के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। इस आर्टिकल में आज हम आपको प्रियंका चहर चौधरी की नेट वर्थ से लेकर किस-किस प्लेटफॉर्म से उनकी कमाई होती है इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

    Hero Image
    Bigg Boss 16 Priyanka Chahar Choudhary Net Worth and Lifestyle Know Every Details/Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chahar Choudhary Net Worth: बिग बॉस सीजन 16 भले ही खत्म हो चुका है, लेकिन प्रियंका चहर चौधरी की फैन फॉलोइंग दिन-ब-दिन बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर आए दिन एक्ट्रेस को लेकर कोई न कोई ट्रेंड चलता रहता है। प्रियंका चहर चौधरी बिग बॉस तो नहीं जीत पाईं, लेकिन शो से बाहर निकलने के बाद उन्हें ही सबसे ज्यादा प्रोजेक्ट मिले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जहां सलमान खान ने उड़ारिया एक्ट्रेस को अपनी फिल्म ऑफर की, तो वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चहर चौधरी शाह रुख खान की फिल्म 'डंकी' में भी बतौर मेन लीड अभिनेत्री नजर आ सकती हैं। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं कि आर्मी परिवार से आईं प्रियंका चहर चौधरी कितने करोड़ की संपत्ति की मालिकन हैं।

    सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वालीं प्रियंका इतने करोड़ की हैं मालकिन

    प्रियंका चहर चौधरी का इंडस्ट्री में खुद का एक संघर्ष रहा है। वह एक आम परिवार की लड़की हैं, जिनके पिता एक आर्मी ऑफिसर रह चुके हैं। एक तरफ जहां उनकी दो बहनें आर्मी में हैं, तो वहीं प्रियंका चहर चौधरी ने अपने लिए एक बिल्कुल अलग राह चुनी।

    प्रियंका चहर चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत एक म्यूजिक वीडियो से की थी। प्रियंका उड़ारिया से पहले गठबंधन जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। प्रियंका चहर चौधरी की नेटवर्थ की बात करें तो एक्ट्रेस कुल 25 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। एक्ट्रेस का मुंबई में खुद का घर है और वह एक लग्जरी लाइफ जीती हैं।

    टीवी शोज के अलावा यहां से भी होती है प्रियंका की कमाई

    प्रियंका चहर चौधरी की कमाई टीवी शोज के अलावा एड और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से होती है। आपको बता दें कि प्रियंका चहर चौधरी अपनी बड़ी बहन की पढ़ाई का भी पूरा खर्चा उठाती हैं। प्रियंका ने अपने करियर में टीवी शोज के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया है।

    उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में 'द गर्ल विद इंडियन एमराल्ड' से की थी। इस सीरियल में उन्होंने एक छोटा सा कैमियो किया था। इसके अलावा प्रियंका चहर चौधरी ने साल 2019 में गठबंधन, 2020 में एकता कपूर का ये हैं चाहतें में काम किया। इसके बाद वह सरगुन मेहता के शो 'उड़ारिया' में आईं, शो में उन्होंने तेजो का किरदार निभाया। इस शो में उनकी और अंकित गुप्ता की जोड़ी ने फैंस का खूब दिल जीता।

    बिग बॉस ने बनाया दिलों की क्वीन

    फिक्शन शो में फैंस का दिल जीत चुकीं प्रियंका चहर चौधरी अंकित गुप्ता के साथ 'बिग बॉस सीजन 16' में नजर आईं। इस शो में लोगों ने उनके व्यक्तित्व को काफी पसंद किया। शो में एक्ट्रेस को किसी ने जगत माता कहा, तो किसी ने उनकी आवाज को इरिटेटिंग बताया, लेकिन अंत में वह अपनी इस बुलंद आवाज और स्टैंड के चलते बिग बॉस सीजन 16 की सेकंड रनरअप बनीं। सलमान खान ने उन्हें शो का सच्चा विजेता बता दिया।

    यह भी पढ़ें: प्रियंका चाहर चौधरी ने बिग बॉस 16 से निकलते ही उगली आग, शिव को लेकर कही ऐसी बात, जल भुन जाएंगे MC Stan के फैंस

    यह भी पढ़ें: Priyanka Chahar Choudhary Video: बिग बॉस से बाहर आते ही प्रियंका ने बोल्डनेस से लगाई आग, एक चादर में लिपटी...