विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16: टिकट टू फिनाले में आकर प्रियंका से हुई ये बड़ी गलती, छिन जाएगा फाइनलिस्ट बनने का मौका ?

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Mon, 30 Jan 2023 06:46 PM (IST)

Bigg Boss 16 Ticket To Finale Task Update फिनाले की ओर बढ़ते हुए बिग बॉस 16 में अब टिकट टू ...और पढ़ें

Bigg Boss 16 Ticket To Finale Task Update, Twitter
Bigg Boss 16 Ticket To Finale Task Update, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Ticket To Finale Task Update: बिग बॉस 16 के अपकमिंग एपिसोड में कंटेस्टेंट शो का पहला फाइनलिस्ट बनने की जद्दोजहद करते हुए नजर आएंगे। घर में पिछले कई दिनों से टिकट टू फिनाले घूम रहा हैं, लेकिन अब तक कोई भी कंटेस्टेंट अपनी दावेदारी इस पर पक्की नहीं कर पाया है। वहीं, शो की मजबूत कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी कुछ ऐसी गलती कर बैठी हैं कि बिग बॉस उनसे शो का पहला फाइनलिस्ट बनने का मौका छीन सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: अर्चना संग बहसबाजी के बीच निमृत को पड़ा एंग्जाइटी अटैक, कंट्रोल से हुईं बाहर, देखें वीडियो

बिग बॉस ने दिया गोल्डन चांस

बिग बॉस 16 के टिकट टू फिनाले टास्क का एक प्रोमो शो के मेकर्स ने शेयर किया है। प्रोमो में बिग बॉस सभी घरवालों को बताते हुए दिख रहे हैं कि आज सभी कंटेस्टेंट्स को टिकट टू फिनाले जीतने का मौका दिया जाएगा। जीतने वाला कंटेस्टेंट इस घर का आखिरी कैप्टन और शो का पहला फाइनलिस्ट बन जाएगा, लेकिन टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स खुद की नहीं बल्कि दूसरे की किस्मत का फैसला करेंगे।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: टीना दत्ता के जाते ही शालीन भनोट ने दिखाया अपना असली रंग, बेशर्मी देख भड़कीं अर्चना गौतम

निमृत ने छीनी प्रियंका की दावेदारी

टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स गार्डन एरिया में इकट्ठा हो जाते हैं। टास्क की शुरूआत में निमृत कौर अहलूवालिया टिकट टू फिनाले जीतने से प्रियंका की दावेदारी छीन लेती हैं। उनके बाद सुंबुल जाती हैं और शालीन के खिलाफ वोट कर देती हैं क्योंकि शो में कई बार उन्होंने सुंबुल को हर्ट किया है। वहीं, शालीन एमसी स्टैन का नाम लेते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

जिद्द पर अड़ी प्रियंका

टीना दत्ता को लेकर टास्क के बीच प्रियंका और शालीन का झगड़ा भी हो जाता है। वहीं, टास्क के बीच में स्टैन और प्रियंका के बीच बाद में जाने को लेकर अनबन हो जाती है। प्रियंका कहती हैं कि वो पहले नहीं जाएंगी। वहीं, बचे हुए कंटेस्टेंट अर्चना और स्टैन भी पहले जाने से इनकार कर देते हैं। अंत में बिग बॉस वॉर्निंग देते हुए पूछते हैं कि आप तीनों में से कौन आ रहा है पहले, लेकिन प्रियंका टस से मस नहीं होती और कहती हैं कि चाहे टास्क रद्द क्यों न हो जाए वो किसी भी कीमत पर पहले नहीं जाएंगी। अब उनकी जिद्द क्या बिग बॉस को नाराज कर देंगी और फाइनलिस्ट बनने के मौके से चूक जाएंगी, ये शो के आने वाले एपिसोड में साफ हो जाएगा।