विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16: एमसी स्टैन 40 लड़कों को लेकर पहुंचे थे गर्लफ्रेंड का रिश्ता मांगने, बोलें- भगाकर ले जाऊंगा

By Vaishali ChandraEdited By:
Published: Mon, 12 Dec 2022 01:51 PM (IST)

Bigg Boss 16 Contestant MC Stan Talked About His Girlfriend बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट और रैपर एमसी स्टैन ने ...और पढ़ें

Bigg Boss 16 Contestant MC Stan Talked About His Girlfriend With Priyanka Chaudhary And Ankit Gupta, Instagram
Bigg Boss 16 Contestant MC Stan Talked About His Girlfriend With Priyanka Chaudhary And Ankit Gupta, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Contestant MC Stan Talked About His Girlfriend With Priyanka Chaudhary And Ankit Gupta: बिग बॉस 16 के घर में रैपर एमसी स्टैन ज्यादातर शांत ही नजर आते हैं। शिव ठाकरे, साजिद खान, निमृत कौर और अब्दु रोजिक के साथ उनकी दोस्ती काफी गहरी है। इनका गैंग शो में अक्सर मस्ती करते हुए नजर आता है। शो के हलिया एपिसोड में स्टैन ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक मजेदार किस्सा शेयर किया और बताया कि कैसे वह झुंड के साथ अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ मांगने गए थे, लेकिन बात बनने की बजाए बिगड़ गई।

झुंड लेकर रिश्ता मांगने पहुंचे थे स्टैन

एमसी स्टैन ने अपने दिल के राज प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता संग बातचीत में खोले। प्रियंका और अंकित गार्डन एरिया में बैठे होते हैं और दोनों से एमसी स्टैन बात कर रहे होते हैं। तभी प्रियंका, स्टैन से उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में पूछती हैं। जिसके जवाब में रैपर ने अपनी टूटी-फूटी हिंदी के साथ गर्लफ्रेंड के बारे में बताते हुए कहा कि झुंड में हम लोग रिश्ता लेकर गए थे...गैंगस्टर लोग, हैमर-वैमर सब उसके घर के नीचे लगा दिया लाइन से। लगभग 30-40 लोग घर के नीचे खड़े हो गए। पड़ोसी पूछने लगे कि क्या हो गया है तो मैंने कहा, अरे वो रिश्ता मांगने आए है।

पड़ोसी भी हुए परेशान

स्टैन ने कहा कि हुडी पहनकर वो गर्लफ्रेंड की घर की सीढ़ियों पर चढ़ने लगे, तभी लोग वीडियो बनाने लगे कि आखिर क्या होने वाला है। गर्लफ्रेंड की मां के साथ हुई अपनी बातचीत के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि मैंने उसकी मां से बोला, तुम्हारी बेटी को भगाकर ले जाऊंगा, इज्जत से हाथ दे दो उसका। इस पर उसकी मां बोली- अरे कौन है ये ? मॉम- डैड को लेकर आओ तुम।

गर्लफ्रेंड की मां ने कर दिया मना

रैपर ने आगे कहा, 'अच्छा करने गया था गलत हो गया। मैंने उसकी मां से कहा, इतना रुबाब मुझे दिखा रही हो, हक है मेरा तेरी बेटी पर। तो उसकी मां ने जवाब दिया- कौन सा हक है ये, किसने दिया ये हक।" एमसी स्टैन की लव स्टोरी सुनकर प्रियंका और अंकित खूब हंसे और पूछा कि अब क्या हाल है तो स्टैन ने बताया कि अब सब ठीक है, उनकी मां को भी गर्लफ्रेंड बेहद पसंद है।