Khatron Ke Khiladi 13 से पहले अर्चना गौतम ने माता मुंबा देवी के किए दर्शन, कहा- यहीं से हुई मेरी शुरुआत
Khatron Ke Khiladi 13 खतरों के खिलाड़ी 13 में नज आनेवाली टीवी एक्ट्रेस अर्चना गौतम अपनी मां के साथ मुंबई में मां मुंबा देवी के दर्शन करने पहुंची है। इस अवसर पर उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर आकर वह काफी खुश है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13: बिग बॉस 16 में नजर आई अर्चना गौतम अब अपने आगामी शो खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए तैयार हो रही हैं। अब उन्हें मुंबई में शो में जाने से पहले माता मुंबा देवी के दर्शन करते हुए देखा गया। खास बात यह है कि इस अवसर पर उन्होंने मराठी अंदाज में साड़ी का परिधान कर रखा था।
अर्चना गौतम ने हाथों में पूजा की थाली भी ले रखी थी
अर्चना गौतम ने हाथों में पूजा की थाली भी ले रखी थी। वहीं, उन्होंने मांग टीका, नथ और गले में एक बड़ा सा हार भी पहन रखा था। उन्होंने टीका लगा रखा था। दर्शन करने के बाद वह काफी खुश लग रही थी। इस अवसर पर उनकी मां भी साथ थी। इस अवसर पर अर्चना गौतम ने पत्रकारों से बात भी की। उन्होंने बताया कि अब वह अपनी जर्नी के लिए तैयार है।
अर्चना गौतम खतरों के खिलाड़ी 13 में जाने से पहले माता के दर्शन करने आई है
अर्चना गौतम ने बताया कि जब वह पहली बार मुंबई आई थी, तब उन्होंने माता मुंबा देवी के दर्शन किए थे। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसी के चलते, वह हर बार कोई भी नया काम करने से पहले मंदिर जरूर जाती हैं और अब खतरों के खिलाड़ी 13 में जाने से पहले माता के दर्शन करने आई है। गौरतलब है कि खतरों के खिलाड़ी 13 में कई खिलाड़ी नजर आएंगे। इसमें शीजान मोहम्मद खान का भी नाम शामिल है जो कि तुनीषा शर्मा आत्महत्या मामले में जेल में भी रहे हैं। फिलहाल उन पर केस चल रहा है।
खतरों के खिलाड़ी 13 में शिव ठाकरे भी नजर आएंगे
बिग बॉस 16 से जुड़े शिव ठाकरे भी शो में नजर आएंगे। बिग बॉस 16 के कई प्रतियोगियों को खतरों के खिलाड़ी 13 का ऑफर दिया गया है। कुछ ने इसे स्वीकार कर लिया है तो कुछ अभी भी उपापोह की स्थिति में है।
अर्चना गौतम ने बिग बॉस 16 से अपनी पहचान बनाई है
अर्चना गौतम टेलीविजन एक्ट्रेस है। उन्होंने कई टेलीविजन शोज में काम किया है। बिग बॉस 16 में उन्होंने अपनी बुलंद आवाज से एक अलग पहचान बनाई थी। अब वह खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। इस शो को रोहित शेट्टी होस्ट करने वाले हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।