विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16 Elimination: सौंदर्या नहीं कोई और होगा घर से बेघर? बिग बॉस ने एंड में पलटी पूरी बाजी

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Fri, 20 Jan 2023 09:29 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jan 2023 10:59 PM (IST)

Bigg Boss 16 Elimination बिग बॉस इस सीजन में अपने प्यारे घरवालों को हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़ ...और पढ़ें

Bigg Boss 16 Elimination Soundarya Sharma Will Be Save by Nimrit Kaur Ahluwalia. Photo Credit/Instagram
Bigg Boss 16 Elimination Soundarya Sharma Will Be Save by Nimrit Kaur Ahluwalia. Photo Credit/Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Elimination: बिग बॉस सीजन 16 एक ऐसे पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां घरवालों के साथ-साथ दर्शकों का उत्साह भी सांतवें आसमान पर पहुंच चुका है। हर सदस्य बिग बॉस की ट्रॉफी पर नजर गड़ाए हुए है और उस चक्कर में कुछ कंटेस्टेंट अपने सबसे चहेते दोस्त को भी धोखा देने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

अब्दु, साजिद खान और श्रीजिता डे के बीते हफ्ते जाने के बाद इस हफ्ते सौंदर्या शर्मा घर से बेघर होने वाली थीं। लेकिन हमेशा की तरह गेम में ट्विस्ट लाने वाले बिग बॉस अपने प्यारे घरवालों के लिए एक और बहुत बड़ा सरप्राइज लेकर आए।

सौंदर्या शर्मा नहीं कोई और हो सकता है बेघर

शुक्रवार के वार में जहां सलमान खान टीना के साथ-साथ प्रियंका की भी क्लास लगाते हुए नजर आएंगे, तो वही रिपोर्ट्स की मानें तो इस हफ्ते बिग बॉस एलिमिनेशन में एक बड़ा ट्विस्ट लाने वाले हैं। मिस्टर खबरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये जानकारी शेयर की है कि वीकेंड के वार में इस बार जो कंटेस्टेंट बाहर होगा वो जनता के वोट्स के आधार पर नहीं, बल्कि घरवालों के वोट्स के आधार पर बाहर जाएगा। 

सौंदर्या शर्मा के इस बार सुरक्षित होने के काफी चांसेस हैं। इसी के साथ घर की कैप्टन और टिकट टू फिनाले की पहली फाइनलिस्ट निमृत को फिनाले में पहुंचाने में सौंदर्या का बड़ा हाथ है, इसलिए सौंदर्या के घर में सुरक्षित होने के काफी चांसेस हैं।

निमृत के निशाने पर हैं ये दो कंटेस्टेंट

बीते एपिसोड में निमृत की कैप्टेंसी को चुनौती देकर शिव टिकट टू फिनाले के लिए लडे़। हालांकि, सौंदर्या शर्मा इस टास्क में प्रो-एक्टिव रहीं और निमृत को बिना मेहनत किए ही फिनाले में एंट्री मिल गई। हालांकि, बिग बॉस इसके बाद निमृत को ताना मारते हुए नजर आए, जिस पर प्रियंका काफी हंसी।

टिकट टू फिनाले रेस जीत चुकीं निमृत को सौंदर्या ने ये समझाया कि शिव उनके साथ गेम खेल रहा हैं। जिसके बाद शिव से बात करते-करते वह रो पड़ीं, लेकिन उन्होंने बातों ही बातों में ये कह दिया कि अगर उन्हें मौका मिलेगा तो वह सबसे पहले प्रियंका चहर चौधरी को घर से बेघर करेंगी।

टीना दत्ता और शालीन भनोट में से कोई हो सकता है बाहर 

हालांकि इस हफ्ते प्रियंका सुरक्षित हैं और सुम्बुल निमृत की गुड बुक्स में हैं।हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो वह बिग बॉस से बदतमीजी करने के बाद और टीना के नॉमिनेट होने की वजह से कोई एक घर से नॉमिनेट हो सकता है।