विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16 Eviction: बिग बॉस का शॉकिंग एलिमिनेशन, फिनाले से पहले बेघर होंगे यह दो कंटेस्टेंट!

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 30 Jan 2023 03:43 PM (GMT+05:30)

Bigg Boss 16 बिग बॉस में सात कंटेस्टेंट्स के बीच फिनाले तक पहुंचने की जंग छिड़ गई है। ट्रॉफी जीतने ...और पढ़ें

File Photo of Shalin Bhanot, MC Stan and Shiv Thakare
File Photo of Shalin Bhanot, MC Stan and Shiv Thakare

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का फिनाले कुछ ही दिनों की दूरी पर है। शो का आखिरी एपिसोड 12 जनवरी को दिखाया जाएगा। इस दिन बिग बॉस 16 के विनर के नाम का ऐलान किया जाएगा। लेकिन इससे पहले बचे हुए कंटेस्टेंट्स के बीच फिनाले तक पहुंचने के लिए जंग छिड़ गई है। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन से बचने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। उधर, बिग बॉस ने भी कंटेस्टेंट्स को बड़ा झटका देते हुए नया गेम प्लान किया है।

बिग बॉस में अब सिर्फ सात कंटेस्टेंट्स बचे हैं। पिछले हफ्ते टीना दत्ता का एलिमिनेशन दिखाया गया। उनके जाने से सबसे ज्यादा खुशी शालीन भनोट को हुई, जिन्हें बार-बार डांस करते देखा गया। वहीं, मंडली के सदस्यों में भी टीना के जाने का कोई गम नजर नहीं आया।

स्ट्रॉन्ग दावेदार थीं टीना

टीना दत्ता, बिग बॉस की फाइनलिस्ट के लिए स्ट्रॉन्ग दावेदार मानी जाती थीं। लेकिन फिनाले एपिसोड से 15 दिन पहले वह शो से बाहर हो गईं। अब उनके बाद अगला नंबर किसका होगा, इसका खुलासा आने वाले दिनों में होगा।

दो कंटेस्टेंट्स होंगे बेघर

सोशल मीडिया पर बिग बॉस के दो कंटेस्टेंट्स को लेकर खबर आई है कि फिनाले से पहले यह बेघर हो सकते हैं। इस बार बॉटम फोर में शालीन, अर्चना, एमसी स्टैन और सुम्बुल के होने की खबर है। बिग बॉस की अपडेट देने वाले पेज मिस्टर खबरी के अनुसार, शालीन और सुम्बुल फिनाले से पहले बेघर हो सकते हैं।

शिव के लिए निकाली रैली

बिग बॉस में अपने चहेते कंटेस्टेंट्स को टॉप थ्री तक पहुंचाने के लिए हर फैन क्लब जी तोड़ मेहनत कर रहा है। जहां प्रियंका के फैन सोशल मीडिया पर उनका आए दिन प्रचार कर रहे हैं, तो वहीं शिव ठाकरे के फैंस सड़कों पर उतर आए हैं। शिव के फैंस ने अमरावती में रैली निकाली और ढोल नगाड़ों पर जमकर डांस किया।

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जिप्सी चल रही है, जिसमें शिव ठाकरे का बड़ा सा पोस्टर है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss Bottom 4: बिग बॉस के बॉटम 4 में होंगे यह कंटेस्टेंट्स, फाइनलिस्ट के लिए इन दो का नाम सबसे आगे

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: एमसी स्टैन को लेकर किए गए खुलासे से टीना दत्ता पर भड़के फैंस, टॉप 3 फाइनलिस्ट को लेकर कही यह बात