विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16: ज्योतिष के बताने का बाद अर्चना गौतम ने छोड़ा MLA बनने का ख्वाब, चुन लिया नया प्रोफेशनल

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Thu, 26 Jan 2023 06:02 PM (GMT+05:30)

Bigg Boss 16 बिग बॉस के इस सीजन में अर्चना गौतम भले ही किसी भी कंटेस्टेंट से लड़ी हों लेकिन ...और पढ़ें

Bigg Boss 16 Archana Gautam choose new profession instead of becoming MLA report/Photo Credit/Instagram
Bigg Boss 16 Archana Gautam choose new profession instead of becoming MLA report/Photo Credit/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: अर्चना गौतम बिग बॉस सीजन 16 की सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट हैं। उनका घर में कोई कंटेस्टेंट ऐसा नहीं है, जिससे झगड़ा ना हुआ हो। घर में अर्चना कभी-कभी झगड़े में कई ऐसी बातें कह जाती हैं, जिसे उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है।

हालांकि, दो हफ्ते पहले हुए वीकेंड के वार के बाद सलमान खान से पड़ी फटकार ने अर्चना गौतम को चुप करवा दिया। अर्चना ने घर में बहसबाजी भले ही करना कम कर दी हो, लेकिन अब वह अपनी एक आदत से घरवालों को खूब परेशान कर रही हैं।

अर्चना गौतम ने MLA के ख्वाब को छोड़ शुरू किया नया काम

दरअसल कुछ दिनों पहले बिग बॉस के घर में एस्ट्रोलॉजर सुरेश शर्मा आए थे। इस दौरान उन्होंने सभी घरवालों के भविष्य के बारे में उन्हें बताया था। अर्चना गौतम सिंह के बारे में बताते हुए सुरेश शर्मा ने उन्हें कहा था कि हर चार साल में उनका समय बहुत ही अच्छा आता है।

ज्योतिष ने ये भी बताया कि वह काली जुबान हैं और जो भी बोलती हैं, वह बिल्कुल सच हो जाता है। ज्योतिष जानकार सुरेश शर्मा ने अर्चना गौतम को ये भी बताया कि उनके सिक्स सेंस और लाउड माउथ बहुत ही पावरफुल हथियार हैं, लेकिन जब उन्होंने उनसे MLA बनने के बारे में पूछा। तो उन्होंने उनके पॉलिटिक्स के करियर पर कोई पुख्ता बात नहीं की।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बिग बॉस के घर में शायर बनीं अर्चना गौतम

अर्चना गौतम जो पहले अपनी लाउड आवाज और हरकतों से सभी घरवालों की नाक में दम करके रखती थीं, उन्होंने अपने लिए अब नया प्रोफेशन चुन लिया है। ज्योतिष के बताने के कुछ दिनों बाद अर्चना गौतम सौंदर्या शर्मा को शायरी सुनाती हुई नजर आई थीं।

हालांकि, अब सौंदर्या घर से बेघर हो चुकी हैं, इसलिए अब वह निमृत के साथ कवि बनकर अपनी शायरी शेयर करती हुई दिखाई देती हैं। हाल ही में उन्होंने शालीन भनोट को नॉमिनेट करते हुए उन पर तंज कसते हुए एक शायरी कही थी, जिसमें उन्होंने टीना और प्रियंका का नाम भी घसीट लिया था। अर्चना गौतम जो शुरुआत में काफी स्ट्रॉन्ग थी, वह वोटिंग लिस्ट में अब पांचवें नंबर पर आ गई हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Voting List: प्रियंका-शिव की स्ट्रेटेजी नहीं आई काम, चुपचाप इस सदस्य ने बटोरे सबसे ज्यादा वोट्स

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: ये सदस्य ही बनेगा इस सीजन का विनर? एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट ने इसकी जीत पर लगाई मुहर