विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16: अब्दु राजिक ने बच्चा समझने पर इस कंटेस्टेंट की लगाई क्लास, दिया ऐसा जवाब की हो गई बोलती बंद

By Tanya AroraEdited By:
Published: Wed, 19 Oct 2022 11:26 AM (IST)

Bigg Boss 16 बिग बॉस 16 शुरुआत से ही किसी न किसी कारण की वजह से चर्चा में बना हुआ ...और पढ़ें

Bigg Boss 16 abdu razik give befitting reply to this contestant to called him kid indirectly. Photo Credit/instagram
Bigg Boss 16 abdu razik give befitting reply to this contestant to called him kid indirectly. Photo Credit/instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: बिग बॉस के इस सीजन को शुरू हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है कि घरवालों के कई रंग दर्शकों को देखने को मिल रहे हैं। शुरुआत से ही घर वालों के आपसी रिश्ते इस शो को देखने वाले दर्शकों को भी बिलकुल ही कन्फ्यूज कर रहे हैं। हालांकि इन सबके बीच तजाकिस्तान के अब्दु राजिक एक ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जो सदस्यों के साथ-साथ अपने बर्ताव से ऑडियंस का भी दिल जीत रहे हैं। लेकिन हाल ही में अब्दु राजिक का एंग्री साइड भी फैंस को देखने को मिला, जहां टीना दत्ता की अपने एक जवाब से सोशल मीडिया स्टार ने बोलती बंद कर दी।

टीना दत्ता की इस बात से नाराज हुए अब्दु राजिक

हाल ही में बिग बॉस ने घरवालों के साथ एक टास्क खेला। जहां कंटेस्टेंट के वोटों के आधार पर अब्दु, साजिद, एमसी शेर और गौतम विग घर के सबसे चहेते कंटेस्टेंट बने और बिग बॉस ने उन्हें एक विशेषधिकार दिया। बिग बॉस ने उन्हें तीन अलग-अलग कमरे दिए। इस टास्क के दौरान टीना दत्ता किचन में खड़े हुए अब्दु राजिक को ये कहती हुई दिखाई दीं कि. 'तुम्हारा अपना खुद का स्टैंड होना चाहिए, क्योंकि तुम एक ग्रोन अप इन्सान हो। तुम्हें वह नहीं करना चाहिए, जिसके लिए लोग तुम्हारे पास आ रहे हैं और ये कह रहे हैं कि ये करो या वह करो'।

अब्दु राजिक ने दिया ऐसा जवाब कि खुश हो गया फैंस का दिल

अब्दु राजिक ने टीना की पूरी बात सुनने के बाद उन्हें ऐसा जवाब दिया कि उनकी बोलती बंद हो गई। फाइटर ने उतरन एक्ट्रेस से कहा, 'अब मैं बात कर रहा हूं, गौतम ने सौंदर्या को रूम ऑफ 2 में क्यों नहीं लिया। क्या तुम्हें लगता है कि उनके बीच प्यार नहीं है, उन दोनों के बीच प्यार है। हर चीज गेम नहीं होती। अब्दु राजिक का ये जवाब सुनने के बाद जहां टीना एक शब्द नहीं बोलीं, तो वहीं सौंदर्या उनके जवाब से काफी इम्प्रेस हो गईं। सोशल मीडिया पर भी अब्दु राजिक ने बेधड़क होकर टीना को जैसे जवाब दिया उसकी सोशल मीडिया पर खूब वाहावाही हुई।

अब्दु राजिक द्वारा टीना दत्ता को दिए जवाब पर यूजर्स ने दी ये प्रतिक्रिया

कल के एपिसोड को देखने के बाद सोशल मीडिया लोग अब्दु राजिक की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आज का सबसे बेस्ट सीन वह था जब अब्दु ने टीना को वापस खरी-खोटी सुनाई। जी हां टीना वह बच्चा नहीं है'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'टीना अब्दु को हमेशा असहज महसूस करवाती हैं, अपनी सीमा उन्हें नहीं पता है। बहुत ही खराब लड़की हैं, उन्हें अपनी सीमा में रहना सीखना चाहिए। यूं ही किसी को किस करना बिलकुल भी अच्छी चीज नहीं है'। अन्य यूजर ने लिखा, 'अब्दु टीना के साथ बहुत ही अनकम्फर्टेबल लगता है, प्लीज इडियट्स उसे छोड़ दो'।