Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 15: सलमान खान और रणवीर सिंह का धमाकेदार परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

    Bigg Boss 15 रणवीर सिंह और सलमान खान की मस्ती देखने लायक हैl शनिवार की सुबह बिग बॉस 15 के निर्माताओं ने नया प्रोमो जारी किया हैl उन्होंने लिखा है जब इंडिया के दो सुपरस्टार आएंगे एक ही मंच पर तो ग्रैंड प्रीमियर की रात बन जाएगी और भी खासl

    By Rupesh KumarEdited By: Updated: Sat, 02 Oct 2021 04:04 PM (IST)
    Hero Image
    रणवीर सिंह सलमान खान से शो के बारे में बात करते नजर आ रहे हैंl

    नई दिल्ली, जेएनएनl बिग बॉस 15 में सलमान खान और रणवीर सिंह आज मस्ती करते नजर आने वाले हैंl दरअसल आज से बिग बॉस 15 की धमाकेदार शुरुआत होने जा रही हैl बिग बॉस 15 काफी मजेदार होने की संभावना हैl शो का प्रीमियर 2 अक्टूबर यानी आज रात से होगाl कई प्रतियोगियों के नाम जारी कर दिए गए हैंl वहीं प्रतियोगियों के वीडियो भी वायरल हो रहे हैंl

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब चैनल द्वारा हालिया प्रोमो जारी किया गया हैl इसमें रणवीर सिंह और सलमान खान साथ नजर आते हैंl रणवीर सिंह और सलमान खान की मस्ती देखने लायक हैl शनिवार की सुबह बिग बॉस 15 के निर्माताओं ने नया प्रोमो जारी किया हैl इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'जब इंडिया के दो सुपरस्टार आएंगे एक ही मंच पर तो ग्रैंड प्रीमियर की रात बन जाएगी और भी खासl'

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    वीडियो में रणवीर सिंह सलमान खान से शो के बारे में बात करते नजर आ रहे हैंl इसमें सलमान खान कहते है, 'साथ-साथ में चलेंगे, कलर्स की तो निकल पड़ीl' दरअसल रणवीर सिंह द बिग पिक्चर शो होस्ट करते नजर आएंगेl द बिग पिक्चर एक फोटो से जुड़ा हुआ खेल शो है, जिसमें सही उत्तर देने वालों को इनाम भी मिलेगाl बिग बॉस 15 की इस वर्ष की थीम जंगल में संकट हैl बिग बॉस 15 में शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, निशांत भट्ट, विधि पंड्या, सिंबा नागपाल, निशा अय्यर, डोनल बिष्ट, साहिल श्रॉफ, अक्सा सिंह और जय भानूशाली जैसे कलाकार नजर आएंगे।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    बिग बॉस 14 रुबीना दिलैक ने जीता थाl वह इस शो में पहले दिन से थी और विजेता बनकर ही बाहर निकली थीl रुबीना के पति अभिनव शुक्ला भी बिग बॉस 14 के घर में थेl बिग बॉस 15 के पहले बिग बॉस ओटीटी शो आया थाl इस शो को दिव्या अग्रवाल ने जीता हैl वहीं निशांत भट्ट दूसरे और शमिता शेट्टी तीसरे नंबर पर रही हैl