विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 15: डोनल के साथ घर में एंट्री कर सकती हैं ये बवाली कंटेस्टेंट, बिग बॉस में मचाया था तहलका

By Nazneen AhmedEdited By:
Published: Thu, 18 Nov 2021 10:25 AM (IST)

‘बिग बॉस 15’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की झड़ी लगने वाली है। खबरों की मानें बिग बॉस 15 एक्स कंटेस्टेंट ...और पढ़ें

Photo credit - Donal Bisht and Afsana Insta
Photo credit - Donal Bisht and Afsana Insta

नई दिल्ली, जेएनएन। ‘बिग बॉस 15’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की झड़ी लगने वाली है। खबरों की मानें बिग बॉस 15 एक्स कंटेस्टेंट डोनल बिष्ट और विधि पांड्या घर में फिर से एंट्री करन वाली हैं उनके साथ कुछ बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट जीशान और अक्षरा भी आ सकते हैं। लेकिन इन स्टार्स के अलावा एक और ऐसी सेलेब के नाम फिर से सामने आ रहा है जो बिग बॉस 15 में बवाल मचा चुकी हैं। उनके बवाल के चक्कर में ही उन्हें शो से बाहर किया गया था, लेकिन अब खबर है मेकर्स उनसे फिर से बात कर रहे हैं और वो फिर शो में एंट्री कर सकती हैं।

ज़ाहिर है, आप समझ ही चुके होंगे हम किसी की बात कर रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं अफसाना ख़ान की जिन्हें कुछ दिन पहले ही बिग बॉस ने सज़ा के तौर पर शो से बाहर किया था। खबरों की मानें तो मेकर्स अफसाना को फिर से शो में बुला सकते हैं। अफसाना ने ख़ुद भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई सारे ऐसे पोस्ट शेयर किए हैं जिनमें अफसाना वापस शो में लाने की मांग की जा रही है। हालांकि अफसाना की तरफ से अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

आपको बता दें किअफसाना ख़ाना को बिग बॉस ने उनके हिंसक व्यवहार के चलते शो से बाहर कर दिया था। एक टास्क से बाहर होने के बाद अफसाना ख़ान बहुत ज्यादा हिंसक हो गई थीं गुस्से में सिंगर ने ख़ुद को नुकसान पहुंचाने के लिए चाकू तक उठा लिया था, हालांकि जय, करण और उमर ने उन्हें रोक लिया था। लेकिन अफसाना के इस कदम के बाद बिग बॉस ने उन्हें घर से बाहर कर दिया था। अफसाना के बाहर होने के बाद कई सेलेब्स ने भी इस पूरे वाकया पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी कुछ ने अफसाना के लिए चिंता ज़ाहिर की थी और कुछ ने उनकी आलोचना की थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।