Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 14 जीतने के बाद रुबीना दिलैक को बधाई देने का सिलसिला अभी तक है जारी, किन्नर समाज की गुरुमां ने भी दिया आशीर्वाद

    By Anand KashyapEdited By:
    Updated: Mon, 01 Mar 2021 02:26 PM (IST)

    छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने जब से चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 14 का खिताब जीता है वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। फैंस के अलावा टीवी की कई हस्तियां भी रुबीना दिलैक को लगातार जीत की बधाई दे रहे हैं।

    Hero Image
    अभिनेत्री रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला और किन्नर गुरुमां अन्नूजी, Instagram : rubinadilaik

    नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने जब से चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 14 का खिताब जीता है, वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। फैंस के अलावा टीवी की कई हस्तियां भी रुबीना दिलैक को लगातार जीत की बधाई दे रहे हैं। वहीं इस बीच उन्हें और उनके पति अभिनेता अभिनव शुक्ला को किन्नर समाज ने भी बधाई और आशीर्वाद दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल बिग बॉस 14 का खिताब जीतने के बाद रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के घर किन्नर समाज की मशहूर गुरुमां अन्नू जी पंहुची। उन्होंने इन दोनों को आशीर्वाद भी दिया है। इस बात की जानकारी खुद रुबीना दिलैक ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर अन्नू का एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वह रुबीना दिलैक के घर में पहुंचकर उन्हें और उनके पति अभिनव शुक्ला को आशीर्वाद दे रही हैं।

    अन्नू के वीडियो को रुबीना दिलैक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में अन्नू रुबीना और अभिनव को आशीर्वाद दे रही हैं। वहीं वीडियो में साफ नजर आ रहे हैं अन्नू के आने पर रुबीना भी उनका खास अंदाज में स्वागत कर रही हैं। वीडियो में रुबीना उन्हें चाय और खाने की चीजें ऑफर करती दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं रुबीना दिलैक अन्नू और उनके किन्नर साथियों को तोहफे भी दे रही हैं।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

    इन सभी के साथ रुबीना दिलैक तस्वीरें भी खिंचवाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अभिनेत्री ने अन्नू के लिए खास पोस्ट भी लिखा है। रुबीना दिलैक ने अपने पोस्ट में लिखा, 'अन्नूजी हमें आशीर्वाद देने आई हैं! वह किन्नर समाज की गुरुमां हैं और वह मेरे शो 'शक्ति' का भी हिस्सा रही हैं। खास तौर पर उन्हें अभिनव से मिलना था क्योंकि उन्हें वह अच्छे आदमी लगते हैं'।

    सोशल मीडिया पर अन्नू के साथ रुबीना दिलैक का यह वीडियो वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला बिग बॉस 14 के घर में अपने खेल और रणनीति ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इन दोनों के बीच अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ काफी विवाद भी देखने को मिला था।

    खास बात यह है कि बिग बॉस 14 में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने बेस्ट जोड़ी का भी खिताब अपने नाम किया है। बिग बॉस 14 के घर में कई जोड़ियां जैसे पवित्रा पुनिया और एजाज खान, अली गोनी और जैस्मिन भसीन, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया। लेकिन इन सब में बसे बेस्ट जोड़ी का खिताब रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने अपने नाम किया है।