Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 14: जानिए कौन हैं सपना भाभी? बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड की एंट्री को लेकर चली रही है चर्चा

    By Rajat SinghEdited By:
    Updated: Tue, 06 Oct 2020 11:00 AM (IST)

    Bigg Boss 14 बिग बॉस 14 में पहले वाइल्ड कार्ड एंट्री को चर्चा होने लगी है। ख़बर है कि बोल्ड एक्ट्रेस सपना भाभी को एंट्री मिल सकती है। इसके साथ ग्लैमर का तड़का लगाने का प्रयास है। आइए जानते हैं कौन हैं सपना भाभी उर्फ सपना सप्पू

    सपना सप्पू ( फोटो इंस्टाग्राम से ली गई है।)

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। सलमान ख़ान होस्टेड शो में इस बार 11 प्रतिभागी और 3 पूर्व प्रतिभागियों को शामिल किया गया है। हालांकि, घर में अभी और भी एंट्री देखने को मिल सकती है। इस वक्त सपना भाभी के नाम से फेमस सपना सप्पू को वाइल्ड कार्ड एंट्री मिल सकती हैं। अगर, ऐसा होता है, तो उनकी एंट्री से घर ग्लैमर का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कौन सपना भाभी...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    200 से अधिक फ़िल्में कर चुकी हैं सपना

    सपना सप्पू ने अपने करियर की शुरुआत मिथुन चक्रवर्ती की फ़िल्म गुंडा (1998) में किया था। इसके बाद वह कई बी-ग्रेड फ़िल्मों का हिस्सा बनी है। सपना ने अगल-अलग भाषा में करीब 200 भाषाओं में फ़िल्म की है। 20 साल के करियर में सपना ने हिंदी, भोजपुरी, गुजराती भाषा की फ़िल्मों में काम किया है। हालांकि, कुछ समय पहले सपना शादी की और एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली। वह गुजरात शिफ्ट हो गईं।

    यह भी देखें: Bigg Boss 14: Punjab का जीजा बोलने पर Sara Gurpal से नाराज हुये सिद्धार्थ शुक्ला

    वेब सीरीज़ से की वापसी

    सपना ने कुछ समय पहले 18 प्लस वेब सीरीज़ सपना भाभी के जरिए वापसी की। इसे शो के जरिए उन्हें एक बार फिर लोकप्रियता मिली है। सपना शुरुआती दौर से अपने बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती रही हैं। इसकी नमूना उनके काम में भी देखने को मिलता है। जैसे उनकी हालिया वेब सीरीज़। इस वेब सीरीज़ के अब तक चार एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। इसके अलावा सपना अपने रिश्ते और प्यार को लेकर काफी मुखर रही हैं।

    पति से हुआ अलगाव

    सपना का उनके पति के साथ अलगाव हो गया है। रिश्ता टूटने के बाद ही सपना मुंबई में वापसी की। इस वक्त अकेले ही अपने बच्चे को पाल रही हैं। उनकी शादी एक गुजराती बिजनेस मैन से हुई थी। कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में सपना ने बताया था कि उनके पति ने सेलिब्रिटी स्टेट्स को देखकर शादी की। इस वक्त भी सपना अपने पति से लीगल लड़ाई लड़ रही हैं।  

    comedy show banner
    comedy show banner