Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 13: एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली को घर में देख विशाल आदित्य सिंह को लगा धक्का, कर रहे हैं इग्नोर

    By Ifat QureshiEdited By:
    Updated: Mon, 02 Dec 2019 12:50 PM (IST)

    आज बिग बॉस में विशाल आदित्य सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली की एंट्री होने वाली है। दोनों अपने झगड़ों के कारण कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं।

    Bigg Boss 13: एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली को घर में देख विशाल आदित्य सिंह को लगा धक्का, कर रहे हैं इग्नोर

    नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविज़न रियलिटी शो बिग बॉस 13 को मसालेदार बनाने के लिए शो में लगातार नए नए ट्विस्ट एंड टर्न दिखाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही शो में नच बलिए की विवादित जोड़ी मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह को साथ देखा जाएगा। विशाल आदित्य सिंह जहां पहले से शो में मौजूद हैं वहीं आज उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली भी धमाकेदार एंट्री करने वाली हैं जिन्हें देखकर विशाल को एक जोरदार धक्का लगने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाल ही में कलर्स चैनल के ऑफिशियल पेज से आगामी एपिसोड का एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें मधुरिमा तुली की एंट्री दिखाई जा रही है। मधुरिमा तुली उस वक्स शो में एंट्री लेती हैं जब उनके एक्स बॉयफ्रेंड और बाकी की सदस्य डायनिंग टेबल पर बैठे होते हैं। मधुरिमा कहती हैं, नमस्ते, हैलो हिमांशी जी। मधुरिमा की आवाज़ सुनकर विशाल आदित्य शॉक हो जाते हैं और उन्हें नज़र उठाकर देखते हैं। बाद में शहनाज़ गिल उनसे बाद में पूछती हैं कि क्या तेरा प्यार था उससे।  विशाल मधुरिमा को खूब नज़रअंदाज़ करने की कोशिश करते हैं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Jaani dushman @madhurimatuli ke ghar mein aane se kya dikhega @vishalsingh713 ka ek alag roop? Dekhiye aaj raat 10.30 baje! Anytime on @voot @Vivo_India @daburamlaindia @bharat.pe @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan

    A post shared by Colors TV (@colorstv) on

    आगे मधुरिमा कहती हैं, घर में मेहमान आए हैं, ऐसे बिहेव करोगे आपलोग, बात भी नहीं करोगे। बाद में विशाल गार्डन एरिया में बैठकर माहिरा शर्मा से कहते हैं कि उसकी आवाज़ मेरे सर में चुभ रही है।

    यह भी पढ़ें :  Bigg Boss 13: अरहान खान ने किया रश्मि देसाई को प्रपोज़, गिफ्ट की अंगूठी!

    आपको बताते चलें कि विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली दोनों एक लंबे समय तक रिलेशनशिप में रह चुके हैं, लेकिन दोनों के बीच बढ़ते झगड़ों के कारण दोनों का ब्रेकअप हो गया था। कुछ ही हफ्तों पहले दोनों ने सेलेब्स डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 में बतौर बलिए और एक्स भाग लिया था।

    दोनों की लड़ाइयों का सिलसिला शो में भी नहीं थमा, यही कारण था कि दोनों नच बलिए की सबसे विवादित जोड़ी बन गए थे। शो के दौरान खबर थी कि मधुरिमा तुली ने विशाल को सेट में थप्पड़ भी मारा था। अब देखना होगा कि शो में मधुरिमा की एंट्री से विशाल का किस तरह नया रंग देखने मिलेगा।

    comedy show banner
    comedy show banner