यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 13 House : सिर्फ थीम ही नहीं, बिग बॉस के घर में 3 चीजें होंगी पहली बार
Bigg Boss 13 House बिग बॉस के घर में ड्रामा शुरू होने में महज 5 दिन बचे हैं और इस ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस 13 का मुंबई के अंधेरी मेट्रो स्टेशन पर धमाकेदार आगाज किया गया और बॉलीवुड सुपरस्टार स्टार सलमान खान ने शो को लॉन्च किया। इस बार लॉन्च इवेंट भी सबसे खास रहा, क्योंकि इसका आयोजन किसी होटल में नहीं बल्कि मेट्रो स्टेशन पर किया गया था। इस बार शो में ऐसे ही कई चीजें हैं, जो पहली बार होने जा रही है।
लॉन्च इवेंट में पहुंचे सलमान खान ने शो से जुड़ी कई बाते कीं और उन्होंने शो से जुड़ी कई चीजों का जिक्र किया। हालांकि इस दौरान सलमान खान एक फोटोग्राफर पर भड़क भी गए और उन्होंने फोटोग्राफर को सुना दिया। सलमान ने इतना तक कह दिया कि अगर ज्यादा दिक्कत हो रही है तो एक काम कर, मुझे बैन कर दे। वहीं उन्होंने अमीषा को स्टेज पर इंट्रोड्यूस करवाया और उनकी खिंचाई करते हुए कहा कि वो उन्हें मीना कुमारी कहते हैं, क्योंकि वो हमेशा रोती रहती हैं। जानते हैं इस बार क्या है खास...
पहली बार फिल्म सिटी में होगा शूट
सलमान खान ने बताया कि इस बार बिग बॉस फिल्म सिटी में शूट किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'लोनावाला और खंडाला को बिग बॉस की वजह से बहुत सारे पर्यटन और रोजगार मिलने के बावजूद एक बड़ी टीम को संभालना एक चुनौती रहती थी। फिल्मसिटी में रिसोर्स प्राप्त करना आसान हो जाएगा और लागत में कटौती भी होगी। जो स्टार्स प्रोमोशन के लिए आएंगे, उनके लिए भी आसान रहेगा। लेकिन शाम को सड़क पर भारी ट्रैफिक होता है, इसलिए यहां थोड़ा मुश्किल होगा।'
Bigg Boss 13 Launch में सलमान ख़ान का सरप्राइज़, गदर मचाने आ रही हैं अमीषा पटेल
दो सीजन का मिश्रण होगा
सलमान खान ने बताया कि पहले चार हफ्ते धमाकेदार होने वाले हैं। इस बाप फॉरमेट में स्ट्रेटिजिक शिफ्ट किया गया है और यह सरप्राइज है। उन्होंने कहा, 'इस बार दर्शक दो सीजन का मिश्रण एक में होने की उम्मीद कर सकते हैं।'
Bigg Boss 13 लांच में फोटोग्राफर पर भड़के सलमान ख़ान, गुस्से में बोली यह बात, वायरल हुआ वीडियो
प्लास्टिक का नहीं हुआ इस्तेमाल
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार बिग बॉस का सेट बनाने के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया गया है। हर बार सेट बनाने के लिए प्लास्टिक, थर्माकोल का भारी मात्रा में इस्तेमाल होता था, लेकिन बिग बॉस 13 का सेट बनाने के लिए ओमंग कुमार ने फाइबर, पीओपी का इस्तेमाल किया है।
