विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 13 लांच में सलमान ख़ान इस बात को लेकर हुए नाराज़, बोली ऐसी बात... देखिए वायरल वीडियो

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Mon, 23 Sep 2019 07:45 PM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 10:27 AM (IST)

Bigg Boss 13 सलमान ने प्रेस कांफ्रेंस में ग्रैंड एंट्री ली। सलमान मेट्रो की सवारी करके इवेंट में पहुंचे। उन्होंने ...और पढ़ें

Bigg Boss 13 लांच में सलमान ख़ान इस बात को लेकर हुए नाराज़, बोली ऐसी बात... देखिए वायरल वीडियो
Bigg Boss 13 लांच में सलमान ख़ान इस बात को लेकर हुए नाराज़, बोली ऐसी बात... देखिए वायरल वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान ख़ान को एक बार फिर गुस्सा आ गया। बिग बॉस 13 के आधिकारिक एलान के लिए हुई प्रेस कांफ्रेंस में सलमान एक पोटोग्राफर पर इतना भड़क गये कि यहां तक कह दिया कि अगर ज़्यादा प्रॉब्लम है तो मुझे बैन कर दो। सलमान का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 

मुंबई में सोमवार शाम बिग बॉस के 13वें सीज़न की आधिकारिक घोषणा की गयी थी। सलमान इस इवेंट के लिए मेट्रो में सवार होकर पहुंचे थे। मेट्रो स्टेशन पर उतरते ही फोटोग्राफरों में सलमान के फोटो लेने की होड़ मच गयी, जिससे वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी, जिसके चलते सलमान भड़क उठे। 

यह सब देख दबंग ख़ान एक फोटोग्राफर को फटकारने लगे। उन्होंने का कि यह जहां भी जाता है, ऐसे ही करता है। सलमान ने दूसरे फोटोग्राफरों से कहा कि वो उसे समझाते क्यों नहीं। इतने से भी सलमान का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अगर ज़्यादा दिक्कत हो रही है तो एक काम कर, मुझे बैन कर दे। 

यह भी पढ़ें: Photo: बिग बॉस 13 का आधिकारिक एलान, जुम्मे की रात पर जमकर नाचे सलमान ख़ान

इससे पहले सलमान ने प्रेस कांफ्रेंस में ग्रैंड एंट्री ली। सलमान ने पूजा बैनर्जी, अर्जुन बिजलानी और अमीषा पटेल के साथ जमकर मस्ती की और शो लांच किया। उन्होंने किक के गाने जुम्मे की रात पर जमकर डांस भी किया। बिग बॉस 13, 29 सितम्बर को शुरू हो रहा है। वीक डेज़ में शो 10.30 बजे से आएगा, जबकि वीकेंड पर इसका प्रसारण 9 बजे से होगा। इस बार शो में कई बदलाव किये गये हैं।

ख़बरें आयी थीं कि सलमान इस बार अकेले बिग बॉस को होस्ट नहीं करेंगे। उनके साथ एक और पार्टनर होगा। बिग बॉस का घर भी इस बार मुंबई के फ़िल्मसिटी स्टूडियो में ही बनाया गया है। बिग बॉस 13 में इस बार सिर्फ़ सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स को ही रखा गया है।