विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 13 में अब अमीषा पटेल की एंट्री, सलमान ख़ान ने करवाया इंट्रोड्यूस, करेंगी यह काम

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Tue, 24 Sep 2019 07:32 AM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 05:00 PM (IST)

Bigg Boss 13 टीवी की दुनिया के इस सबसे हंगामेदार शो की शुरुआत 29 सितम्बर को होगी। इस बार शो में कोई कॉमनर नहीं होगा सिर्फ़ सेलेब्रिटीज़ ही रहेंगे।

Bigg Boss 13 में अब अमीषा पटेल की एंट्री, सलमान ख़ान ने करवाया इंट्रोड्यूस, करेंगी यह काम
Bigg Boss 13 में अब अमीषा पटेल की एंट्री, सलमान ख़ान ने करवाया इंट्रोड्यूस, करेंगी यह काम

नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे के सबसे विवादित शो बिग बॉस 13 का आधिकारिक एलान सोमवार को मुंबई में कर दिया गया है। इसके लिए आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सलमान ने शो से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किये। इस सीज़न में अभिनेत्री अमीषा पटेल एक ख़ास भूमिका निभाएंगी। हालांकि यह भूमिका क्या होगी, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।

सलमान ने अमीषा को स्टेज पर इंट्रोड्यूस करवाया और उनकी खिंचाई करते हुए कहा कि वो उन्हें मीना कुमारी कहते हैं, क्योंकि वो हमेशा रोती रहती हैं। सलमान इस दौरान मस्ती के मूड में नज़र आए। अमीषा ने कहा कि वो सलमान की फिटनेस से इंस्पायर रहती हैं। दोनों ने तीसरी मंज़िल के गाने आ जा आ जा मैं हूं प्यार तेरा पर डांस भी किया। सलमान ने जब कहा कि वो अमीषा को बिग बॉस के घर में देखना चाहते हैं तो अमीषा ने जवाब दिया कि वो घर के अंदर नहीं जाएंगी, लेकिन गदर मचाएंगे एक अलग अवतार में। बता दें कि कई साल पहले अमीषा के भाई अश्मित पटेल कंटेस्टेंट के रूप में बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं।

अमीषा किस रूप में शो से जुड़ी हैं, इसको अभी सस्पेंस रखा गया है, मगर कयास लगाए जा रहे हैं कि वो सलमान के साथ शो को होस्ट करेंगी। कहा यह भी जा रहा है कि वो लेडी बिग बॉस की आवाज़ भी बन सकती हैं। टीवी की दुनिया के इस सबसे हंगामेदार शो की शुरुआत 29 सितम्बर को होगी। इस बार शो में कोई कॉमनर नहीं होगा, सिर्फ़ सेलेब्रिटीज़ ही रहेंगे। कुछ प्रतियोगियों की पुष्टि हो गयी है, जिनमें सिद्धार्थ शुक्ला, देवोलीना भट्टाचार्य, रश्मि देसाई, आरती सिंह और कोएना मित्रा शामिल हैं। 

बिग बॉस 13 इस बार लोनावला के बजाए मुंबई के फ़िल्मसिटी में हो रहा है, जहां बिग बॉस का आलीशान घर बनाया गया है। सलमान ने ऐसा करने के पीछे वजह बताई कि लोनावला में इतनी बड़ी टीम को ले जाना मुश्किल होता था। इससे कॉस्ट कटिंग भी हो सकेगी। (Photo- Pallav Paliwal)