Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 13: नोरा फतेही से गौतम गुलाटी तक, सलमान खान ने लगाए इन कंटेस्टेंट्स के करियर में चार चांद

    By Ifat QureshiEdited By:
    Updated: Sun, 12 Jan 2020 08:41 AM (IST)

    Bigg Boss 13 बिग बॉस में अब तक कई ऐसे कंटेस्टेंट्स आ चुके हैं जिन्होंने शो से निकलकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है।

    Bigg Boss 13: नोरा फतेही से गौतम गुलाटी तक, सलमान खान ने लगाए इन कंटेस्टेंट्स के करियर में चार चांद

    नई दिल्ली, जेएनएन। कलर्स चैनल के रियलिटी शो  बिग बॉस के हर सीज़न में कई सारे सेलेब्स नज़र आते हैं। इनमें से कुछ जहां अपनी पहचान बनाने के बाद शो में आए थे, तो कुछ ऐसे भी हैं जो शो से निकल कर अपने करियर में कुछ बड़ा कर पाए हैं। बिग बॉस में आ चुके कई कंटेस्टेंट्स के करियर सवांरने में सलमान खान ने भी मदद की है। आइए देखते हैं कौन हैं वो सेलेब्स जिन्हें सलमान ने अपनी फिल्मों में मौका दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौतम गुलाटी- टेलीविज़न एक्टर गौतम गुलाटी ने बिग बॉस 8 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। शो से निकलने के बाद अज़हर और बहन होगी तेरी जैसी कई फिल्मों में नज़र आ चुके हैं। आपको बता दें कि जल्द ही गौतम सलमान खान की अगली फिल्म राधे में एक अहम रोल निभाते नज़र आने वाले हैं। ये फिल्म गौतम के करियर के लिए एक टर्निंग साबित हो सकती है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    2💀2💀

    A post shared by 𝐆𝐚𝐮𝐭𝐚𝐦 𝐆𝐮𝐥𝐚𝐭𝐢 (@welcometogauthamcity) on

    नोरा फतेही- अपने डांस और गाने से बेहतरीन पहचान बना चुकीं नोरा फतेही ने बिग बॉस 9 में हिस्सा लिया था। इस शो से निकलने के बाद नोरा कई सारे गानों में नज़र आ चुकी हैं। नोरा साल 2019 में आई सलमान खान की फिल्म भारत में पहली बार एक्टिंग करते हुए नज़र आई थीं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Garmi 🔥

    A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

    अरमान कोहली- बिग बॉस 8 में नज़र आ चुके अरमान कोहली को सलमान खान ने अपनी फिल्म प्रेम रत्न धन पायो में अहम किरदार दिया था। इस फिल्म में सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, अनुपम खेर और नील नितिन मुकेश भी थे।

    संतोष शुक्ला- बिग बॉस 6 में नज़र आ चुके संतोष शो के बाद सलमान खान के साथ दो फिल्मों जय हो और दबंग 3 में नज़र आ चुके हैं। 

    सना खान- बिग बॉस सीज़न 6 में दूसरी रनर अप रह चुकीं सना खान, सलमान खान के साथ फिल्म जय हो में नज़र आई थीं। इस फिल्म में सना ने एक नेगेटिव किरदार निभाया था।

    comedy show banner
    comedy show banner