Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 13: बिग बॉस के घर में कोएना मित्रा की होगी एंट्री, ट्वीट कर दिए संकेत

    By Vineet SharanEdited By:
    Updated: Fri, 27 Sep 2019 05:55 PM (IST)

    Bigg Boss 13 बिग बॉस के घर में इस सीजन में बॉलीवुड अभिनेत्री कोएना मित्रा नजर आ सकती हैं। खुद कोएना ने ट्वीट कर बिग बॉस में आने के संकेत दिए हैं।

    Bigg Boss 13: बिग बॉस के घर में कोएना मित्रा की होगी एंट्री, ट्वीट कर दिए संकेत

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 13: बिग बॉस के घर में इस सीजन में बॉलीवुड अभिनेत्री कोएना मित्रा नजर आ सकती हैं। खुद कोएना ने ट्वीट कर बिग बॉस में आने के संकेत दिए हैं। कोएना ने अपने ट्वीट में लिखा कि शुभो महाल्या इन एडवांस। मिस दुर्गा पूजा। इससे कयास लग रहे हैं कि कोएना दुर्गा पूजा के वक्त बिग बॉस के घर में होंगी। हालांकि कोएना के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 29 सितंबर को ही पता चल पाएगा कि कोएना बिग बॉस में होंगी या नहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोएना के ट्वीट के कमेंट बॉक्स में भी उनके ढेरों फैंस ने बिग बॉस में जाने की बधाई दी है। कई मीडिया रिपोर्ट में भी कहा गया था कि बिग बॉस में इस बार कोएना आ सकती हैं। कोएना को आखिरी बार 2015 में बंगाली फिल्म बेश कोरछी प्रेम कोरछी में देखा गया था। तब से वह फिल्मों से दूर हैं। कोएना को हाल ही में एक चेक-बाउंस मामले में छह महीने जेल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि कोएना ने इसे षडयंत्र बताया हैं। कोएना संजय दत्त, अनिल कपूर और समीरा रेड्डी स्टारर फिल्म मुसाफिर के आइटम नंबर ओ साकी साकी रे के लिए मशहूर हैं।

    इन स्लेब्स की भी बिग बॉस में आने की चर्चा

    कोयना मित्रा के अलावा सिंगर अनु मलिक के छोटे भाई और म्यूजिक कंपोजर अबु मलिक बिग बॉस में आ सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अबु मलिक के करीबी सूत्रों ने उनके शो में आने की पुष्ट‍ि की है। वहीं टीवी एक्ट्रेस रश्म‍ि देसाई, टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला, देवोलीना भट्टचार्जी, दलजीत कौर और आरती सिंह के नाम भी चर्चा में हैं।इनमें से रश्मि देसाई सीजन की हाईएस्ट पेड प्रतिभागी होंगी।