Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 13: जानें- कब, कितने बजे शुरू होगा शो, अपने फोन पर ऐसे देखें ऑनलाइन शो

    By Mohit PareekEdited By:
    Updated: Sun, 29 Sep 2019 11:05 AM (IST)

    Bigg Boss 13 रविवार रात से बिग बॉस का आगाज हो जाएगा और आप बिना टीवी चलाए भी अपने फोन पर ऐसे बिग बॉस देख सकते हैं।

    Bigg Boss 13: जानें- कब, कितने बजे शुरू होगा शो, अपने फोन पर ऐसे देखें ऑनलाइन शो

    नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी जगत का सबसे चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस आज से कलर्स चैनल पर दस्तक देने जा रहा है। अब अगले कुछ हफ्तों तक बिग बॉस देखने के शौकीन लोग एक घर में कैद सेलेब्स की एक्टिविटी पर नजर रखेंगे और बिग बॉस की ओर से दिए जाने वाले टास्क में आने वाले रोमांच का मजा लेंगे। रविवार रात से इस शो की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इसे कहां और कब देख सकेंगे...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कब होगी Bigg Boss-13 शुरुआत?

    शो की शुरुआत 29 सितंबर से होगी और शो कई हफ्तों तक चलेगा।

    कितने बजे आएगा Bigg Boss-13?

    बिग बॉस का टाइम अलग-अलग है। वीकेंड का वार और प्रीमियर एपिसोड का प्रसारण रात 9 बजे होगा, जबकि वीक डे यानी सोमवार से शुक्रवार तक शो का प्रसारण रात 10.30 बजे होगा।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Slow-motion mein ki hai @BeingSalmanKhan ne yeh speed se bhare #BiggBoss13 ki shuruaat! Ready ho jaaye aaj raat 9 baje to witness this madness on #ColorsTV! @vivo_india #BiggBoss #SalmanKhan #BB13

    A post shared by Colors TV (@colorstv) on

    कहां देखें Bigg Boss-13?

    इस बार भी बिग बॉस का प्रसारण कलर्स टीवी पर ही होगा।

    कहां देखें Bigg Boss 13 Live Streaming:

    कलर्स टीवी के अलावा आप ऑनलाइन माध्यम से भी यह शो देख सकते हैं। अगर आप कोई शो मिस कर गए हैं या बाहर हैं तो आप आसानी से शो का मजा ले सकते हैं। इसके लिए आपको Voot ऐप्लीकेशन का सहारा लेना होगा, जहां आप शो का ऑनलाइन मजा ले सकते हैं। साथ ही यहां कई अनकट वीडियो भी मिलेंगें, जो टीवी पर नहीं दिखाए गए। ऐसे में आप घर के अंदर के अनकट वीडियो भी यहां देख सकते हैं।

    कौन-कौन होगा Bigg Boss 13 घर का मेहमान?

    अब तक शो में आने वालो में से सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, देवोलीन का नाम कन्फर्म हो चुका है। इसके अलावा अब जल्द ही प्रीमियर के बाद सभी नामों के खुलासे हो जाएंगे। इनके अलावा देवोलीना भट्टचार्जी, दलजीत कौर, आरती सिंह, कोएना मित्रा और अमिषा पटेल के नाम भी चर्चा में हैं।