Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 13: बिग बॉस के घर की तस्वीरें लीक, देखें कितना आलीशान होगा लिविंग रूम, बाथरूम और बेडरूम

    By Vineet SharanEdited By:
    Updated: Mon, 23 Sep 2019 06:21 PM (IST)

    Bigg Boss 13 बिग बॉस के घर की तस्वीरें लीक हो गई हैं। इन फोटो में घर के बाहर से लेकर अंदर तक का पूरा नजारा दिख रहा है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Bigg Boss 13: बिग बॉस के घर की तस्वीरें लीक, देखें कितना आलीशान होगा लिविंग रूम, बाथरूम और बेडरूम

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 13: बिग बॉस 13 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच बिग बॉस के घर की तस्वीरें लीक हो गई हैं। इन फोटो में घर के बाहर से लेकर अंदर तक का पूरा नजारा दिख रहा है। बिग बॉस के लिविंग रूम, बेड रूम, बाथरूम, किचेन और डाइनिंग एरिया की तस्वीरें अलग-अलग लीक हुई हैं। इसमें घर का हर हिस्सा बेहद खूबसूरत दिख रहा है। घर पूरी तरह नए डिजाइन का है। कलर वाइब्रेंट हैं। इंटिरियर बेहद शानदार है। इस बार घर में एनिमल आर्टवर्क ज्यादा नजर आता है। घर के इंटीरियर में ग्रीन और पर्पल कलर को ज्यादा जगह दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छोटे परदे का सबसे लोकप्रिय शो बिग बॉस हर साल करीब 3 महीने तक दर्शकों का मनोरंजन करता है। सलमान खान की होस्टिंग वाले कलर्स चैनल के इस शो का 13वां सीजन 29 सितंबर से शुरू हो रहा है। घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। बिग बॉस का घर फिल्म सिटी मुंबई में बनाया गया है। 18500 वर्ग फीट के इस घर में 93 कैमरे लगे हुए हैं। आप भी देख कर बताइए कि बिग बॉस13 का घर आपको कैसा लगा।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    NEW BB13 HOUSES #bigboss13 #bigboss @bigboss13__

    A post shared by Shraddha Arya_Sriti jha (@sarya_my_heart) on

    म्यूजियम सा है घर का अंदाज

    घर को डिजाइन करने वाले ओमंग कुमार बताते हैं, इस बार घर के लिए कोई विशेष थीम नहीं तय की गई थी। घर को यंग, रंगीन और जीवंत लुक दिया गया है। कलरफुल पेंटिंग्स लगाई गई है। कहीं से दीवार से घोड़ा बाहर आ रहा है,  तो कहीं हाथ निकले हुए हैं। इसलिए हमने इसे बीबी म्यूजियम का नाम दे दिया।

    घर का एंट्रेंस

    घर के द्वार पर दो विशाल बी बने हैं। पूरा एरिया हरियाली से भरा हुआ है। प्रतिभागियों के बैठने की जगह है, ताकि वे आराम से यहां बैठकर गॉसिप कर सकें।

    गुलाबी लिविंग रूम और बेडरूम

    बिग बॉस के लीविंग रूम में गुलाबी रंग फर्नीचर लगे हैं। यहां ढरों पेंटिंग भी हैं। खूब लाइटें लगी हैं। वहीं बेडरूम 14 लोगों के लिए बनाया गया है। हर बेड पर तीन लोग होंगे। किचेन को सादा रखा गया है। वहीं कंफेशन रूम में एक दिवान रखा गया है। 

    ये हो सकते हैं प्रतिभागी

    खबरों के मुताबिक इस बार घर में टीवी ऐक्टर सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, देबोलीना भट्टचार्या, दलजीत कौर, शिविन नारंग, आरती सिंह जैसे सितारे नजर आएंगे।