विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'क्या धुरंधर खेल रही...', Bigg Boss 20 में आम्रपाली दुबे के गेम के मुरीद हुए निरहुआ; इस बात पर जताया कॉन्फिडेंस

Published: Fri, 20 Nov 2026 09:28 AM (IST)

आम्रपाली दुबे को बिग बॉस सीजन 20 की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में देखा जा रहा है। अब हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ ने भी खुलकर उनका समर्थन किया। 

बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे के सपोर्ट में उतरे निरहुआ/ फोटो- इंस्टाग्राम

बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे के सपोर्ट में उतरे निरहुआ/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. निरहुआ ने की आम्रपाली दुबे के गेम की तारीफ

  2. एक्ट्रेस को लेकर इस बात का जताया कॉन्फिडेंस

  3. बुद्धि और बेबाक अंदाज के कायल हुए भोजपुरी स्टार

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 20 में जल्द ही वो पल आने वाला है, जब किसी एक कंटेस्टेंट के हाथ में सलमान खान के शो के इस सीजन की ट्रॉफी होगी। एक तरफ जहां घर के अंदर खिलाड़ी अपना गेम खेल रहे हैं और एक-दूसरे पर जमकर कीचड़ उछाल रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ बाहर बैठे उनके दोस्त जमकर उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं।

अब हाल ही में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और राजनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपनी को-स्टार और करीबी दोस्त आम्रपाली दुबे के 75 दिनों की जर्नी पर बात करते हुए वह किस तरह का गेम खेल रही हैं, इस पर रिएक्शन दिया है।

निरहुआ हिंदुस्तानी ने आम्रपाली को बताया धुरंधर

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ हिंदुस्तानी ने आम्रपाली दुबे का सपोर्ट करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस वीडियो में वह आम्रपाली दुबे के 75 दिनों के गेम की तारीफों के पुल बांधते हुए दिखाई दिए।

वीडियो शेयर करते हुए निरहुआ ने कहा, "बिग बॉस में आम्रपाली जी क्या धुरंधर खेल रही हैं। उनका बेबाक अंदाज, उनकी बुद्धिमत्ता और सूझबूझ, उनका एकदम से स्टाइल सब कुछ लोगों को दीवाना बना दिया है। वो इतना बढ़िया खेल रही हैं कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)

'आम्रपाली जी ट्रॉफी लेकर ही आएंगी'

बिग बॉस के घर में जिस कॉन्फिडेंस के साथ आम्रपाली दुबे बोलती हैं और जो उनका चीजों को देखने का नजरिया है, जिस तरह से वह बातें रखती हैं, उसकी तारीफ करते हुए निरहुआ ने कहा, "हम सब को ये पूरी उम्मीद है कि वो पक्का बिग बॉस की ट्रॉफी जीतकर आएगी। सब लोग ये मान रहे है कि जितना बढ़िया वो खेल रही है, आम्रपाली जी इस बार बिग बॉस 20 की ट्रॉफी भोजपुरी इंडस्ट्री में लेकर ही आएंगी।

उन्होंने आम्रपाली दुबे और अपने फैंस से ये गुजारिश की कि वह एक्ट्रेस को अपना सपोर्ट दें और इस हफ्ते सुरक्षित करने के लिए भर-भरकर वोट्स दें।

Screenshot 2026-11-20 092533

इन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं आम्रपाली और निरहुआ

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि भोजपुरी सिनेम में आम्रपाली दुबे ने एक्टिंग करियर की शुरूआत निरहुआ के साथ ही की थी। दोनों ने साल 2014 में फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी में साथ काम किया था और ये बॉक्स ऑफिस पर काफी बड़ी हिट साबित हुई थी। दोनों अब तक तकरीबन 14 से 15 फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में घसीटा गया 7 साल की तारा का नाम, खौला पिता जय भानुशाली का खून; Mahhi Vij के एक्स पति ने ली कसम

यह भी पढ़ें- रोहित शेट्टी के नाम से वायरल हुआ Bigg Boss 20 का फेक पोस्ट, भड़के Golmaal 5 के डायरेक्टर; फैंस को किया सतर्क

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।