विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharti Singh के कई बार जलाने के बाद भी नहीं जली Labubu डॉल, कहा- इसकी आत्मा हमें इसे...

Published: Tue, 05 Aug 2025 09:43 PM (IST)

लबुबू डॉल का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। नेहा कक्कड़ से लेकर बड़े-बड़े सितारे जहां इस डॉल का इस्तेमाल ...और पढ़ें

भारती सिंह ने जलाई गोले की लबुबू डॉल/ फोटो- Instagram
भारती सिंह ने जलाई गोले की लबुबू डॉल/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. भारती सिंह के घर में लबुबू डॉल लेकर आई नेगेटिव एनर्जी
  2. गोले की डॉल को भारती सिंह ने की जलाने की कोशिश
  3. जैस्मिन भसीन से लेकर बड़ी बहन तक ने दी ये सलाह

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ ही महीनों में लबुबू डॉल ने इंटरनेट पर कब्जा कर लिया है। सिंपल सी डॉल की कीमत आसमान छूती है, लेकिन इसके बावजूद लोग लगातार ये डॉल खरीद रहे हैं। आपको अधिकतर सितारों के पास भी ये डॉल दिखाई देगी। हालांकि, इंस्टाग्राम पर कई ऐसी वीडियो वायरल हो रही हैं, जिस पर लबुबू डॉल को शैतान का रूप बताया जा रहा है, जिसके बाद कई लोगों ने ये डॉल जला दी। 

हाल ही में भारती सिंह ने भी कई दोस्तों और परिवारवालों के समझाने के बाद बेटे गोला के लिए खरीदी डॉल में आग लगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं जली। भारती सिंह ने लबुबू डॉल जलाने का फैसला क्यों लिया, नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स: 

गोला की इस हरकत की वजह से भारती ने जलाई डॉल

भारती सिंह ने अपने चैनल लाइफ ऑफ लिम्बाचिया (LOL) के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ये कहती हुई दिखाई दीं कि जब से उन्होंने बेटे गोला को लबुबू डॉल दिलाई है, तब से वह बहुत ही शरारती हो गया है। उन्होंने कहा, "जब से ये आया है गोला बहुत ही शरारती हो गया है। जैस्मिन ने, मेरी बहन सबने बोला है कि ये नेगेटिव है, इसे जला दो..हां मैं हूं अंधविश्वासी"। 

यह भी पढ़ें- कब आएगा कुकिंग शो Laughter Chefs का सीजन 3? भारती सिंह ने कर दिया बड़ा खुलासा

Photo Credit- Youtube

भारती सिंह ने व्लॉग में आगे कहा, "सब बोलते हैं ये शैतान का रूप है। ये जल भी नहीं रहा है, गोला ये तेरी वजह से जला रहे हैं हम, क्योंकि आप बहुत शरारती हो गए हो"। 

3 से 4 बार जलाने पर भी नहीं जली गोला की लबुबू डॉल 

भारती सिंह ने गोला की नैनी रूपा के साथ मिलकर गैलरी में एक डोंगे में रखकर माचिस से 3 से 4 बार उस डॉल को जलाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं जली। जिससे भारती काफी डर गई। तभी हर्ष लिम्बाचिया आए और उन्होंने कहा, "ये लोग जलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह जल नहीं रहा है। आई थिंक उसकी आत्मा ने थोड़ा रेसिस्ट किया है, मुझे लगता है आज मैं नहीं बचूंगा"। 

Photo Credit- Youtube

हालांकि, कई दफा जलाने के बाद आखिरकार भारती सिंह ने गोले की डॉल लबुबू को जला दिया, जिसके बाद उन्होंने कहा, "सो गाइज लबुबू जल चुका है। शैतान मर चुका है...शैतान की हमेशा हार हुई है और भगवान की हमेशा जीत हुई है, बुराई की हार और सच्चाई की जीत"।  भारती सिंह के इस फनी वीडियो पर कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि आप लबुबू का बिजनेस गिरवाकर ही मानेंगी। 

यह भी पढ़ें- Laughter Chefs 2 Winner: फिनाले से पहले ही विनर का नाम आ गया सामने, ये स्टार बनेगा रनर-अप?