Bhabi Ji Ghar Par Hai! की अनीता भाभी ने हार्ट शेप ब्रालेट में शेयर की ऐसी फोटो, तिवारी जी के उड़ जाएंगे होश
सौम्या टंडन ‘भाबी जी घर पर है’ की पहली ‘अनीता भाभी’ और ‘गोरी मैम’ हैं। वहीं साल 2015 में उन्होंने इस में काम करना शुरू किया था लेकिन 5 साल के बाद उन्होंने शो को छोड़ना पड़ा। सौम्या के बाद अब शो में उनका रोल नेहा पेंडसे निभा रही हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। Saumya Tandon Latest Bold Photo: कॉमेडी शो ‘भाबी जी घर पर है’ को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। इस शो की कहानी ही नहीं बल्कि इसके सभी किरदार भी दर्शकों के काफी फेवरेट हैं। दर्शकों के बीच वो स्टार्स भी काफी चर्चा में रहते हैं, जो शो को छोड़ चुके हैं। एक ऐसी ही एक्ट्रेस हैं शो की पुरानी अनीता भाभी यानी सौम्या टंडन, जिन्हें आज भी दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। सौम्या आज भले ही शो का हिस्सा न हो, लेकिन वो हमेशा ही खबरों में छाई रहती हैं।
एक्टिंग के साथ बोल्डनेस को लेकर रहती हैं चर्चा में
अनीता भाभी यानी सौम्या टंडन ने फिल्हाल एक्टिंग से कुछ वक्त के लिए ब्रेक ले लिया है, लेकिन वो सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। आए दिन सौम्या लेटेस्ट फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं। इस बीच उनका एक नया बोल्ड फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में उनकी हॉटनेस देखकर फैंस के होश उड़े हैं।
बोल्ड ब्रालेट पहन कर 'गोरी मैम' ने कराया फोटोशूट
'गोरी मैम' यानी सौम्या टंडन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सौम्या ने हॉर्ट शेप वाली रेड कलर की ब्रालेट पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने शॉर्ट ब्लैक एंड व्हाइट कलर की शिमरी स्कर्ट पहनी हुई है। इसके साथ सौम्या ने रेड कलर का फुटवियर पहना है और हाई पोनी की है।
तस्वीर पर फैंस के आ रहे हैं ऐसे कमेंट
सौम्या की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर यूजर्स उनके लुक की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'आपका नया लुक फायर है।' एक ने उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत लेडी कह दिया। वहीं कई यूजर्स उन्हें डॉल बोल रहे हैं। अब तक इस फोटो को काफी बार देखा जा चुका है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।