विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मां बनने जा रहीं 'भाभी जी' क्या घर से होंगी बाहर, जवाब यहां है

By Rahul soniEdited By:
Published: Fri, 23 Nov 2018 11:58 AM (IST)Updated: Sun, 25 Nov 2018 08:26 PM (IST)

भाबी जी घर पर हैं शो से पहले वो फिल्म जब वी मेट में करीना कपूर की बहन रूप में रोल में दिखाई दी थीं।

मां बनने जा रहीं 'भाभी जी' क्या घर से होंगी बाहर, जवाब यहां है
मां बनने जा रहीं 'भाभी जी' क्या घर से होंगी बाहर, जवाब यहां है

मुंबई। कुछ दिनों पहले छोटे परदे के हिट शो भाबी जी घर पर हैं की अनीता भाभी यानि सौम्या टंडन ने लोगों को खुशखबरी दी थी कि वो मां बनने वाली हैं और तब से लोग इस बात की चर्चा कर रहे थे कि कहीं वो शो छोड़ कर तो नहीं जाएंगी या उनकी जगह कोई दूसरा अनीता भाभी बनेगा।

शो की निर्माता बिनैफर कोहली के मुताबिक सौम्या का शो छोड़ कर जाने या उनकी जगह कोई नया चेहरा आने का सवाल ही नहीं उठता। सौम्या काफी प्रोफेशनल हैं और छुट्टी पर जाने से पहले वो लगातार काम कर रही हैं। उनके एपिसोड बैंक किये जा रहे हैं। वो अपने घर के पास ही शूट कर रही हैं और ज़्यादा काम कर रही हैं। अगर बच्चे के जन्म के बाद उन्हें ऐसा लगा कि वो घर और शूटिंग को एक साथ संभाल नहीं पाएंगी और वो आ कर मुझसे इस बारे में कहेंगी तो जरूर उनकी बात को सम्मान दिया जाएगा।

हाल ही में सौम्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी l ये उनका पहला बच्चा होगा। सौम्या ने इस ख़बर को देते हुए बेहद ख़ुशी ज़ाहिर की और इसे फेसिनेटिंग राइड बताया। सौम्या को भाबी जी घर पर है में उनके अनीता भाभी के रोल के चलते घर घर में पसंद किया गया है। मनमोहन तिवारी यानि रोहिताश्व गौड़ के साथ उनकी नोकझोंक काफ़ी चर्चा में रहती है।

शो में ‘गोरी मेम’ के नाम से मशहूर सौम्या ने दिसंबर 2016 में बैंक अधिकारी सौरभ देवेन्द्र सिंह के साथ शादी की थी। भाबी जी घर पर हैं शो से पहले वो फिल्म जब वी मेट में करीना कपूर की बहन रूप में रोल में दिखाई दी थीं। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12: श्रीसंत ने हरभजन सिंह के थप्पड़ कांड को लेकर कही ये बात

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12: सुरभि को मिली कप्तानी, दीपक पर मेघा ने थूका और जूता फेंका