Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मल्लिका शेरावत से लेकर शहनाज गिल तक, मीका ही नहीं इन एक्ट्रेस ने भी 'स्वयंवर' के नाम पर बनाया था बेवकूफ

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Wed, 27 Jul 2022 11:51 AM (IST)

    Mika Singh Fake Swayamvar मीका सिंह को अपनी वोटी मिल चुकी है उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री आकांक्षा पुरी को पसंद किया है। अब ये शो विवादों में घिर गया है क्योंकि आकांक्षा के साथ मीका की तस्वीर पिछले साल ही वायरल हुई थी। लोग इसे फेक स्वयंवर कह रहे है।

    Hero Image
    Mika Singh Troll For his Fake Swayamvar

    नई दिल्ली, जेएनएन। मीका सिंह आजकल अपने स्वयंवर को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। पूरा शो में मीका ने अलग-अलग लड़कियों को परखा और आखिरी में वाइल्ड कार्ड एंट्री से दाखिल हुई आकांक्षा पुरी को उन्होंने अपनी दुल्हनिया बनाने के लिए चुन लिया। यही नहीं ग्रैंड फिनाले में आकांक्षा पुरी के साथ पोज देते हुए प्लेबॉय मीका काफी अनकंफर्टेबल लग रहे थे। हालांकि मीका, आकांक्षा से ही शादी करेंगे ये अभी भी तय नहीं है। शो को देखने वाले लोगों का मानना है कि ये पूरी तरह से फेक था। शो के नाम पर बस लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा था। खैर जो भी हो पर ये पहला स्वयंवर नहीं है जिसे लोगों ने फेक का टैग दिया हो, इससे पहले राखी सावंत, रतन राजपूत, मल्लिका शेरावत, शहनाज गिल जैसे कितने ही एक्टर्स ने स्वयंवर के नाम पर लोगों का टाइम वेस्ट किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राखी सावंत

    ये उन दिनों की बात है जब राखी का ड्रामा नेक्स्ट लेवल पर था। न्यूज चैनल वाले घंटों उनका इंटरव्यू दिखाते थे, उनके बेतुके बयान सुर्खियां बनते थे। साल 2009 में टीआरपी को भुनाने के लिए एक चैनल, 'राखी का स्वयंवर' नाम का एक शो लेकर आया। ये पहली बार था जब लोगों को बताया गया कि जो भी शो जीतेगा, राखी सावंत उससे शादी करेंगी। शो में कई महीनों के बाद राखी ने एनआरआई बिजनेसमैन इलेश परुजनवाला से सगाई की। ये रिश्ता अंजाम तक कभी नहीं पहुंचा क्योंकि राखी ने अब तक जाने कितनों के साथ ब्रेकअप, शादी और सगाई कर ली ये लोग भी भूल चुके हैं।

    रतन राजपूत

    टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में से एक 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' की रतन राजपूत के लिए भी साल 2011 में एक ऐसा ही स्वयंवर रचा गया। इसे नाम दिया गया 'रतन का रिश्ता'। रतन ने पहले ही क्लियर कर दिया था कि वो शादी को लेकर श्योर नहीं हैं, इसलिए उन्होंने बड़े भारी मन से अभिनव शर्मा नाम के शख्स के साथ सगाई की पर शादी आजतक नहीं हुई।

    मल्लिका शेरावत

    'द बैचलरेट इंडिया : मेरी ख्यालों की मल्लिका' इसे कैसे भुलाया जा सकता है। मर्डर फिल्म के बाद सबके ख्यालों की मल्लिका, मल्लिका शेरावत तक की शादी कराने की नाकाम कोशिश की जा चुकी है। साल 2013 में मल्लिका ने भी खुद के लिए किसी को पसंद किया, कुछ दिनों दोनों साथ भी रहे (मीडिया में खबरों के रहने तक) फिर इनके रिश्ते का वहीं हाल हुआ जो बाकियों का हुआ।

    शहनाज गिल

    बिग बॉस 13 के खत्म होने के बाद शो के मेकर्स ने शहनाज गिल की पॉपुलैरिटी को भुनाने के लिए उनके भी स्वयंवर का खेल रच दिया। खेल इसलिए की सबको पता था कि शहनाज का दिल शो के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के लिए धड़कता है। वो खुद भी शो में बार-बार यहीं कहतीं, फिर भी उनके लिए लड़के खोजने की असफल कोशिश की जाने लगी। नतीजा ये हुआ कि ये शो बुरी तरह फेल हो गया।

    पारस छाबड़ा

    शहनाज के साथ-साथ पारस छाबड़ा के लिए दुल्हनिया खोजी जा रही थी, जबकि बिग बॉस 13 में ही उनके और माहिरा शर्मा के बीच का स्पेशल बॉन्ड सामने आ चुका था। इसे फेक नहीं तो और क्या कहेंगे।