विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Battleground Winner: बैटलग्राउंड सीजन 1 को मिल गया विनर, दिल्ली की धाकड़ छोरी बनी चैंपियन

Published: Sun, 11 May 2025 01:28 PM (IST)Updated: Sun, 11 May 2025 01:34 PM (IST)

Battleground Season 1 Winner ओटीटी के फेमस फिटनेस शो बैटलग्राउंड का ग्रैंड फिनाले 10 मई को रखा गया। शिखर धवन ...और पढ़ें

बैटलग्राउंड ग्रैंड फिनाले का विनर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
बैटलग्राउंड ग्रैंड फिनाले का विनर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. बैटग्राउंड शो के चैंपियन का हुआ एलान
  2. दिल्ली की रौनक ने जीता खिताब
  3. रजत दलाल का ये प्लेयर भी जीता

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के एक्स क्रिकेटर शिखर धवन के रियलिटी शो बैटलग्राउंड के फिनाले का समापन हो गया है। इस रियलिटी फिटनेस शो के पहले सीजन का फिनाले 10 मई को हुआ और इस दौरान इस ओटीटी शो को अपना विनर मिल गया है।  बिग बॉस ओटीटी 2 फेम अभिषेक मल्हान की दिल्ली डॉमिनेटर्स की रौनक गुलिया ने जीत का परचम लहराया है। 

इसके अलावा रजत दलाल की हरियाणा बुल्स टीम के एक खिलाड़ी को मेल कैटेगरी में विनर चुना गया है। बैटलग्राउंड सीजन 1 फिनाले की डिटेल्स को विस्तार से जानते हैं। 

ये बने बैटलग्राउंड सीजन 1 के विनर्स 

5 अप्रैल 2025 ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर/अमेजन प्राइम वीडियो पर बैटलग्राउंड शो को शुरू किया गया था। शिखर धवन के इस रियलिटी शो में चार टीमों ने भाग लिया। जिसमें अभिषेक मल्हान की दिल्ली डॉमिनेटर्स, रुबीना दिलैक की मुंबई स्ट्राइकर, रजत दलाल की हरियाणा बुल्स और असिम रियाज की यूपी दबंग, जिसके टीम लीडर बाद में नीरज गोयत बने, शामिल रही।

ये भी पढे़ं- '17 महीने की मेरी बेटी...' Battleground के सेट पर Rajat Dalal पर चिल्लाने लगीं Rubina Dilaik, कहा- 'फिटनेस देखो'

शनिवार देर रात बैटलग्राउंड सीजन 1 के विजेताओं का एलान हुआ, जिसमें अभिषेक मल्हान की दिल्ली डॉमिनेटर्स ने सच में पूरे शो को डॉमिनेट कर जीत का स्वाद चखा। दिल्ली की टीम से रौनक गुलिया और निशा मिश्रा के सिर जीत का सेहरा बंधा है। 

View this post on Instagram

A post shared by Battleground (@battleground_global)

इसके अलावा हरियाणा बुल्स के धाकड़ पहलवान निखिल सिंह को मेल कैटेगरी में इस फिटनेस रियलिटी शो का विजेता चुना गया है। बैटलग्राउंड के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर विनर्स की लेटेस्ट तस्वीरों शेयर किया है। इसके अलावा अभिषेक मल्हान ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी जीत को लेकर खुशी जाहिर की है। उनके पोस्ट पर फैंस जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। 

रजत दलाल ने किया ये पोस्ट 

बैटलग्राउंड सीजन 1 के मेल कैटेगरी के विनर निखिल सिंह को लेकर रजत दलाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उनकी और निखिल की लेटेस्ट तस्वीर शामिल है, जिसमें निखिल के हाथ में विनर ट्रॉफी दिखाई दे रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Rajat Dalal (@rajat_9629)

इस पोस्ट के कैप्शन में रजत ने लिखा है- चैंपियंस- कोई भी हो, कहीं से हो घंटा फर्क नहीं पड़ता। बता दें कि बैटलग्राउंड शो में शिवा अंकुल रनर अप रहे हैं। इसी के साथ इस फिटनेस रियलिटी शो के सीजन 1 का समापन हो गया है। 

ये भी पढ़ें- Battleground में Asim Riaz की जगह इस बिग बॉस कंटेस्टेंट की हुई एंट्री, रजत दलाल से है पुरानी दुश्मनी!