Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जब ऑटो में बैठी टीवी की इस एक्ट्रेस ने कैमरा देखते ही छिपाया अपना मुंह, वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Tue, 02 Feb 2021 08:34 AM (IST)

    रिधिमा पंडित का ये वीडियो मुंबई की है। इस वीडियो को फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए विरल ने लिखा ये मजा कुछ अलग है। इस पर एक्ट्रेस रिधिमा ने भी कमेंट किया।

    Hero Image
    Bahu Hamari Rajnikant Fame Tv Actress Ridhima Pandit Auto Ride In Mumbai Video Goes Viral On Social Media

    नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी के पॉपुलर सीरियल 'बहू हमारी रजनीकांत' फेम रिधिमा पंडित इस शो से काफी हिट हुईं हैं। रिधिमा ने इस सीरियल में एक रोबोट का किरदार निभाया था जो कि दर्शको के बीच काफी पसंद किया गया था। इसी शो के जरिए रिधिमा ने छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था। हालांकि अब ये सीरियल ऑफएयर हो चुका है। वहीं अब इसी बीच रिधिमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर फैंस जबदस्त कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    टीवी की जानी मानी अभिनेत्री रिधिमा पंडित का जो वीडियो वायराल हो रहा हे उसमें वह ऑटो में वह ऑटो में ट्रैवल करती नजर आ रही हैं। उसके बाद जैसे ही उन्हें कैमरा दिखता है वो अपना मुंह छिपाने लगती हैं। वहीं कैमरा मैन उनसे चलती ऑटो में पूछता है, 'कैसी हैं रिधिमा मैम, आज ऑटो में... कहां है आपकी मर्सिडीज़।' इस पर ​रिधिमा बोलती हैं सर्विस के लिए गई है...।'  

    बता दें कि रिधिमा पंडित का ये वीडियो मुंबई की है। इस वीडियो को फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए विरल ने लिखा, 'ये मजा कुछ अलग है।' इस पर एक्ट्रेस रिधिमा ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'जब भी वो इस तरह से घर से बाहर निकलती हैं पैपराजी उन्हें पहचान लेते हैं, क्लिक कर लेते हैं।' 

    आपको बता दें कि टीवी सीरियल के अलावा रिधिमा पंडित कई फेमस विज्ञापनों में भी काम कर चुकी हैं। वहीं वह 'खतरों के खिलाड़ी-9' में भी नज़र आ चुकी हैं। रिधिमा को जी अवॉर्ड्स में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था। यही नहीं रिधिमा बीते सप्ताह वह कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में भी नज़र आईं थीं। इसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया था। 

    रिधिमा पंडित सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट और हॉट तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं उनकी इन तस्वीरों और वीडियो को फैंस काफी पसंद भी करते हैं।