Bade Achhe Lagte Hain 3 में नजर आने वाले नकुल मेहता का 'हवा-हवा' अंदाज, पिंक स्कर्ट में किया धमाकेदार डांस
Nakuul Mehta Dance Video नकुल मेहता टीवी कलाकार है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।इसमें उन्हें पिंक स्कर्ट पहनकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। वह काफी खुश नजर आ रहे है। उनका वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Nakuul Mehta Dance Video: बड़े अच्छे लगते हैं 3 की शुरूआत जल्द होने वाली है। अब नकुल मेहता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें पिंक कलर का स्कर्ट पहनकर हवा-हवा गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। उनके अलावा, डांस कोरियोग्राफर जॉयनिल मेहता भी डांस कर रहे हैं। नकुल को गाने पर शानदार डांस करते हुए देखा जा सकता है।
नकुल मेहता ने पिंक स्कर्ट पहनकर किस फिल्म के गाने पर डांस किया है?
नकुल मेहता ने रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार के गाने पर डांस किया है। नकुल मेहता ने वीडियो शेयर करते हुए जॉइनिल के लिए एक लंबा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है,
"मैंने जॉइनिल के बारे में एक वीडियो में देखा था। उन्होंने 'ढोली तारो' गाने पर शानदार डांस किया था। मुझे उनका आर्ट और स्पीड बहुत अच्छा लगा। वह मुझसे सात समुंदर दूर थे लेकिन वह बड़े अच्छे लगते हैं के भी फैन हैं। हमने अब एक गाने पर साथ डांस किया है।"
नकुल मेहता के वीडियो पर लोगों की हैं प्रतिक्रिया?
इस अवसर पर नकुल मेहता ने 'मेंस इन स्कर्ट' का हैश टैग भी लगाया है। उनका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है। इसे 80 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, इस पर 14 सौ के करीब कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने नकुल मेहता के डांस की सराहना की है। कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। इसमें सरगुन मेहता, करणवीर बोहरा और गौतमी कपूर जैसे आर्टिस्ट भी शामिल है।
नकुल मेहता के साथ बड़े अच्छे लगते हैं 3 में कौन नजर आएगा?
नकुल मेहता की प्रोफेशनल जर्नी प्यार का दर्द है- मीठा मीठा, प्यारा प्यारा से शुरू हुई थी। इसके बाद उन्होंने इश्कबाज, इंडियाज गॉट टैलेंट, आई डोंट वॉच टीवी, नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड और बड़े अच्छे लगते हैं में काम किया था। अब वह बड़े अच्छे लगते हैं 3 में दिशा परमार के साथ नजर आएंगे।
नकुल मेहता की सोशल मीडिया पर कितनी हैं फॉलोइंग?
नकुल मेहता की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फॉलोइंग हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 27 लाख फॉलोअर्स है। वह अक्सर अपने से जुड़ी फोटो और वीडियो शेयर करते है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।