क्या Avneet Kaur की प्रोड्यूसर राघव शर्मा से हो गई शादी? अली गोनी के वीडियो में सच आया सामने
25 साल की अवनीत कौर (Avneet Kaur) को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि उन्होंने शादी कर ली है। अब इन खबरों की सच्चाई सामने आई है।

अवनीत संग शादी की खबरों पर बोले राघव। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
अवनीत कौर की शादी की हुई उड़ी अफवाह
अवनीत कौर का राघव शर्मा से जुड़ा नाम
अली गोनी के वीडियो में राघव ने बताई सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्लैमरस क्वीन अवनीत कौर (Avneet Kaur) कई बार अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ जाती हैं। कई बार उनका नाम म्यूजिक प्रोड्यूसर राघव शर्मा (Raghav Sharma) के साथ जोड़ा गया है। अब एक बार फिर दोनों के रिलेशनशिप को लेकर गॉसिप चल रही है।
दरअसल, जामनगर में एक वेडिंग सेलिब्रेशन में राघव शर्मा और अवनीत कौर की तस्वीरें सामने आईं। इंटरनेट यूजर्स ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि कहीं अवनीत और राघव शादी के बंधन में बंध गए हैं या बंधने की तैयारी में हैं। अब इन अफवाहों पर पहली बार राघव ने रिएक्ट किया है।
अवनीत-राघव की हुई शादी?
अली गोनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राघव शर्मा के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह उन्हें अवनीत संग शादी की अफवाहों को लेकर टीज कर रहे हैं। इस पर म्यूजिक प्रोड्यूसर ने साफ किया है कि उनकी शादी नहीं हो रही है। उनकी भाई की शादी है। राघव वीडियो में कहते दिखे-
मेरे भाई की शादी है, ठीक है ना? हो गया।
राघव शर्मा के इस स्टेटमेंट के बाद अली और वह हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। अली के इस वीडियो के जरिए राघव और अवनीत की शादी की अफवाह खारिज हो गई है।
View this post on Instagram
कैसे उड़ी शादी की अफवाह?
हुआ यूं कि हाल ही में अवनीत कौर जामनगर के लिए स्पॉट हुईं और इसके बाद उनकी क्लोज फ्रेंड कृपा लखानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेहंदी की तस्वीर शेयर की जिसे उन्होंने कैप्शन दिया- फुल तैयारी। इस पोस्ट में कृपा ने न ही अवनीत का नाम मेंशन किया और न ही राघव का। फिर भी लोग कयास लगाने लगे कि अवनीत अपनी शादी के लिए जामनगर गई हैं।
बात करें उनके डेटिंग रूमर्स की तो अवनीत कौर और राघव शर्मा का नाम कई सालों से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, दोनों ने हमेशा ही अपने रिलेशनशिप की अफवाहों पर कोई रिएक्ट नहीं किया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।