Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ashnoor Kaur ने मुंबई में खरीदा अपने सपनों का महल, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिखाई घर की एक झलक

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 08:52 AM (IST)

    Ashnoor Kaur Buy New House अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की जिसमें वह अपने सपनों के महल यानी अपने ड्रीम होम की एक झलक पेश कर रही हैं। हालांकि अभी उनके इस घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। तस्वीरों में इस घर को खरीदने की खुशी उनके चेहरे की साफ नजर आ रही है।

    Hero Image
    Ashnoor Kaur, Ashnoor Kaur New Home Mumbai

     

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ashnoor Kaur Buy New House: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) ने अब तक कई शोज में काम किया है। उन्हें उनके फैंस कई नाम से जानते हैं कोई उन्हें झांसी की रानी कहता है तो वहीं कई पटियाला बेब्स के नाम से जानता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अशनूर कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब अदाकारा ने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक गुड न्यूज शेयर की है। उन्होंने बताया है कि वह अपना नया घर खरीर चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें- Ashnoor Kaur पिता के जन्मदिन पर 'हॉट' ड्रेस पहने आई नजर, तस्वीरें देख फैंस ने कहा, 'अशनूर मार डालो'

    अशनूर कौर ने खरीदा नया घर

    अशनूर कौर ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की, जिसमें वह अपने सपनों के महल यानी अपने ड्रीम होम की एक झलक पेश कर रही हैं। हालांकि अभी उनके इस घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। तस्वीरों में इस घर को खरीदने की खुशी उनके चेहरे की साफ नजर आ रही है। तस्वीरों में अशनूर ब्लू कलर के सूट में नजर आ रही हैं और कैप्शन में लिखा, नया महीना, नई शुरुआत, नया घर, कुछ दिन और ग्रेटफुल। महज 19 साल की अशनूर ने अपना खुद का घर खरीदा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ashnoor Kaur (@ashnoorkaur)

    फैंस और सितारों ने दी बधाई

    इस पोस्ट पर अशनूर कौर के फैंस और कई टीवी सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। शांतनु माहेश्वरी ने लिखा- बहुत बहुत बधाई। दूसरे ने लिखा, बधाई अशनूरी! ऐसे ही ऊंची मंजिलें लेते रहो। एक्ट्रेस कनिका मान ने कमेंट कर लिखा, आपके लिए बहुत खुशी..बधाई हो। 

    अशनूर कौर के टीवी शोज

    अशनूर कौर ने टीवी इंडस्ट्री में बेहद कम उम्र से ही काम शुरू कर दिया था। अशनूर ने साल 2009 में झांसी की रानी से एक अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह, साथ निभाना साथिया, पटियाला बेब्स, ये रिश्ता क्या कहलाता है और ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा से शोज में नजर आई।

    यह भी पढ़ें- Ashnoor Kaur Bold Photos: अशनूर कौर बनी 'वाटर बेबी', पटियाला बेब्स का स्विमसूट में बोल्ड अंदाज देख फैंस ने कहा, 'स्टॉप बीइंग सो क्यूट'

    comedy show banner
    comedy show banner