विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arti Singh की शादी में इस बिग बॉस कंटेस्टेंट के न आने से नाराज हुए फैंस, कहा- कम से कम उसे तो...

Published: Fri, 26 Apr 2024 04:33 PM (IST)

आरती सिंह फाइनली अपन साजन के घर पहुंच चुकी है। 25 अप्रैल 2024 को मुंबई के एक होटल में कृष्णा ...और पढ़ें

Arti Singh की शादी में इस बिग बॉस कंटेस्टेंट के न आने से नाराज हुए फैंस/ Photo- Instagram
Arti Singh की शादी में इस बिग बॉस कंटेस्टेंट के न आने से नाराज हुए फैंस/ Photo- Instagram

HighLights

  1. आरती सिंह की शादी में नहीं आई ये बिग बॉस कंटेस्टेंट
  2. इस कंटेस्टेंट को न देखना फैंस को नहीं आया रास
  3. दीपक चौहान संग आरती ने लिए सात-फेरे

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह 25 अप्रैल 2024 में शादी के बंधन में बंधीं। बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ उन्होंने सात-फेरे लिए। लाल रंग के लहंगे में बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट आरती सिंह बला की खूबसूरत लग रही थीं।

एक्ट्रेस की उनकी नई जिंदगी के लिए आशीर्वाद देने के लिए पहुंचें, तो वहीं बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा से लेकर पारस छाबड़ा और शेफाली जरीवाला और अंकिता लोखंडे सहित कई सितारों ने उनकी शादी में अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए।

आरती सिंह की शादी में बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट का रीयूनियन देखकर एक तरफ जहां फैंस के चेहरे खिल उठे, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ फैंस इस एक्स कंटेस्टेंट के आरती सिंह की शादी में न आने से नाराज हो गए हैं।

इस बिग बॉस कंटेस्टेंट ने नहीं अटेंड की आरती सिंह की शादी

बिग बॉस 13 एक ऐसा सीजन था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। जब आरती की शादी में बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट एक साथ आए, तो फैंस को सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गयी। हालांकि, आरती के इस ग्रैंड फंक्शन से शेफाली शाह से लेकर कई और कंटेस्टेंट नदारद रहे।

यह भी पढ़ें: Govinda के कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह ने छुए पैर, भांजी Arti Singh की शादी में पहुंचने पर कही ये बात

आरती की शादी में जिस कंटेस्टेंट के शामिल न होने से फैंस का दिल टूटा, वो थीं शहनाज गिल। एक्ट्रेस के प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर लाइक जरूर की, लेकिन वह शादी का हिस्सा नहीं बनी। कुछ यूजर्स इस बात से नाराज हैं कि आरती सिंह ने शहनाज को अपनी शादी में इनवाइट क्यों नहीं किया।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Video Credit- Viral Bhayani

शहनाज गिल के फैंस हुए नाराज

एक यूजर ने अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए लिखा, "शहनाज गिल शादी में क्यों नहीं आई है, क्या आपने उन्हें इनवाइट नहीं किया है"। दूसरे यूजर ने लिखा, "सच में सिड्नाज की याद आ रही है"। अन्य यूजर ने लिखा, " सिद्धार्थ शुक्ला नहीं हैं, लेकिन कम से कम से कम आप शहनाज को तो अपनी शादी में इनवाइट करते"।

आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल बिग बॉस सीजन 13 के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट थे। शहनाज के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला की सबसे अच्छी दोस्ती बिग बॉस के घर में आरती सिंह से ही थी।

यह भी पढ़ें: लड़ाई की अटकलों के बीच भांजी Arti Singh को आशीर्वाद देने पहुंचे मामा Govinda, लाल जोड़े में नजर आईं एक्ट्रेस