Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shweta Tiwari के एब्स पर फिदा हुए अर्जुन बिजलानी, पूछा- 'आपके च्यवनप्राश का नाम क्या है?' वीडियो हुआ वायरल

    केप टाउन से बीते दिनों दिव्यांका त्रिपाठी निक्की तंबोली अभिनव शुक्ला तस्वीरें खूब वायरल हुईं हैं। इसी बीच अब श्वेता तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में एक्टर अर्जुन बिजलानी श्वेता की फिटनेस के कायल होते नजर आ रहे हैं।

    By Priti KushwahaEdited By: Updated: Thu, 13 May 2021 10:27 AM (IST)
    Hero Image
    Photo Credit - Shweta Tiwari Arjun Bijlani Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 11: इस वक्त  'खतरों के खिलाड़ी' के 11वें सीजन को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। 11वें सीजन की शूटिंग के लिए सेलेब्स पूरी तरह से तैयार हैं और साउथ अफ्रीका के केप टाउन पहुंच चुके हैं। जहां से स्टार्स लगातार अपने फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। अपनी इन तस्वीरों को लेकर सेलेब्स काफी सुर्खियों में भी हैं। केप टाउन से बीते दिनों दिव्यांका त्रिपाठी, निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला सहित कई स्टार्स की तस्वीरें खूब वायरल हुईं हैं। इसी बीच अब श्वेता तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में एक्टर अर्जुन बिजलानी, श्वेता की फिटनेस के कायल होते नजर आ रहे हैं। साथ ही इसके पीछे का राज भी पूछ रहे हैं। यहां देखें मजेदार वीडियो...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by KHATRON KE KHILADI 11 (@kkk11_updates007)

    श्वेता तिवारी और अर्जुन बिजलानी का वीडियो 'खतरों के खिलाड़ी 11' के आधिकारी इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अर्जुन का चेहरा तो दिखाई नहीं दे रहा है बस उनकी आवाज सुनाई दे रही है। वहीं वह श्वेता से पूछते हैं, 'श्वेता आपके च्यवनप्राश का नाम क्या है? इस पर श्वेता हंसते हुए कहती हैं हार्ड वर्क।' फिर अर्जुन श्वेता को एब्स दिखाने के लिए भी बोलते हैं। श्वेता एब्स फ्लॉन्ट भी करती हैं। इसके बाद अर्जुन किसी से कहते हैं, 'सोचो कुछ सीखो।' इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अबतक इस वीडियो पर फैंस के कई सारे कमेंट आ चुके हैं। 

    आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। श्वेता के केप टाउन जाते ही उनके पति अभिनव कोहली और उनके बीच फिर से बेटे को लेकर खींच तान शुरू हो गई है। दोनों एक दूसरे पर एक के बाद एक इल्जाम लागाते नजर आ रहे हैं।