दूरदर्शन पर महाभारत ही नहीं, B. R. Chopra लाए थे सदी का सबसे हॉरर शो; झुंड बनाकर टॉयलेट जाते थे बच्चे
बी.आर चोपड़ा की सिर्फ महाभारत ही दूरदर्शन पर लोकप्रिय नहींं हुई, बल्कि 25 साल पहले सच्ची घटनाओं से प्रेरित वह ...और पढ़ें

दूरदर्शन पर 25 साल पहले खूब देखा जाता ये हॉरर शो/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
बी.आर.चोपड़ा ने 25 साल पहले बनाया था सबसे हॉरर शो
महाभारत के अलावा उनका ये शो भी हुआ था खूब पॉपुलर
अकेले में उस दौर में बैठकर देखना था नामुमकिन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपने समय के मशहूर निर्देशक निर्माता बी.आर.चोपड़ा ने दर्शकों को कई यादगार शोज दिए हैं। आज तक उनके के जिस आइकॉनिक शो की सबसे ज्यादा बातें होती हैं वह साल 1981 में दूरदर्शन पर आया 'महाभारत' है, जिसके कैरेक्टर्स आज भी घर-घर में मशहूर हैं।
क्या आपको पता है कि दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला महाभारत उनका अकेला लोकप्रिय शो नहीं है, बल्कि 25 साल पहले वह एक ऐसा हॉरर सीरियल लेकर आए थे, जिसे देखने के बाद बच्चे कमरे से अकेले नहीं निकलते थे। इतना ही नहीं, जब किसी को टॉयलेट के लिए भी जाना होता था, तो वह दोस्तों के झुंड में ही जाते थे।
25 साल पहले हॉरर शो को देखकर छूटते थे पसीने
सोनी टीवी पर जिस दौर में मेकर्स आहट जैसा काल्पनिक हॉरर शो लेकर आए थे, उसी समय में दूरदर्शन पर बी.आर चोपड़ा का सच्ची कहानी से प्रेरित ऐसा शो आया, जिसने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी। शो का नाम था आपबीती, जो साल 2001 में आया था। आपबीती में कोई काल्पनिक कहानी नहीं, बल्कि मेकर्स देशभर की सच्ची कहानियां ढूंढ के लेकर आते थे और दर्शकों को दिखाकर डराते थे।
आपबीती दूरदर्शन पर हर शनिवार को रात से साढ़े नौ बजे से 10:30 तक चलता था, जिसे देखकर डर तो लगता था, लेकिन इसकी सच्ची कहानियां लोगों को एक आंख बंद करके डरावने सीन्स देखने पर मजबूर कर देते थे। मेकर्स ने शो को इस तरह से प्लान किया था कि आधा एपिसोड़ वह एक शनिवार देखते थे और दूसरे वीकेंड पर आगे की कहानी देखने के लिए बेचैन रहते थे।

क्या थी हॉरर शो आपबीती की सबसे बड़ी खासियत?
दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले शो आपबीती की सबसे बड़ी खासियत थी इसका हॉरर म्यूजिक और दमदार ओपनिंग। शो का टाइटल ट्रैक था 'ये आपबीती है।' शो की ओपनिंग एकदम वीराना जंगल में लंबे-लंबे पेड़ और पत्तों की सरसराहट से होती थी। इसका ओपनिंग साउंडट्रेक ही इतना पावरफुल था कि किसी की भी सिट्टी पिट्टी गुल हो जाती थी। उस समय पर कई लोग यह भी दावा करते थे कि जब सेट पर शूटिंग होती थी तो अजीबों गरीब घटनाएं सेट पर घटती थी।
दूरदर्शन के सबसे लोकप्रिय शोज में से एक आपबीती को जहां बी.आर.चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था, तो वहीं इसका निर्देशन उनके बेटे रवि चोपड़ा ने किया था। इस शो के टाइटल ट्रैक को डॉ.नेहा राजपाल ने गाया था। हालांकि, साल 2024 में इसका टाइम 10 से 11 कर दिया गया था। महाभारत के बाद यह बी.आर चोपड़ा का दूरदर्शन का सबसे पॉपुलर शो था।
