Doordarshan के 'फ्लॉप शो' ने 37 साल पहले रचा था इतिहास, लॉकडाउन में डिमांड पर फिर हुआ ऑनएयर; मिली 9.2 की रेटिंग
दूरदर्शन पर 37 साल पहले एक ऐसा फ्लॉप शो आया था, जिसे पब्लिक डिमांड पर मेकर्स को लॉकडाउन में वापिस ...और पढ़ें

दूरदर्शन के फ्लॉप शो को आइएमडीबी पर मिली धांसू रेटिंग/ फोटो- Imdb
HighLights
37 साल पहले आया था दूरदर्शन पर 'फ्लॉप शो'
कोरोना में डिमांड के बाद फिर किया था ऑनएयर
चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ हिस्सों में हुई थी शूटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दूरदर्शन एक ऐसा चैनल है, जिसने 90s के बच्चों को कई ऐसे शोज दिए हैं, जो आजतक उनके जेहन में बसे हुए हैं। उस दौर के शक्तिमान से लेकर रामायण तक कई ऐसे शोज हैं, जिन्हें देखने के लिए बच्चे बूढ़े जल्दी-जल्दी अपना काम निपटा लेते थे।
इसी दौर में ही दूरदर्शन पर एक ऐसा फ्लॉप शो आया था, जिसमें केवल 10 एपिसोड थे। डीडी के फ्लॉप शो को पसंद करने वाले इतने लोग थे कि यह भारी डिमांड पर लॉकडाउन में फिर से लाया गया था। कौन सा था यह शो जिसे आइएमडीबी ने भी दी है सॉलिड रेटिंग, पढ़ें दिलचस्प किस्सा।
90s के सबसे बड़े कॉमेडियन ने बनाया था शो
दूरदर्शन के जिस शो की हम बात कर रहे हैं, वह 90s के सबसे बड़े कॉमेडियन जसपाल भट्टी (Jaspal Bhatti) लेकर आए थे। अगर आप ये सोच रहे हैं कि ये शो फ्लॉप हुआ था, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है, बल्कि शो का टाइटल 'फ्लॉप शो' था। जसपाल भट्टी का यह शो 1989 में डीडी नेशनल पर ऑनएयर हुआ था।
सिटकॉम कॉमेडी शो को जसपाल भट्टी ने लिखा-डायरेक्ट किया और इसमें एक्टिंग भी की। कॉमेडियन के अलावा इस शो में उनकी पत्नी सविता भट्टी ने भी एक्टिंग की थी, जो इस शो की प्रोड्यूसर भी थीं। इनके साथ फ्लॉप शो में राजेश जॉली, बी.एन.शर्मा और विवेक शौक ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

ऑडियंस डिमांड पर कोरोना में लौटा शो
कोरोना मे लॉकडाउन के समय में कई दूरदर्शन के ऐसे शो थे,जिन्हें दर्शकों की भारी डिमांड पर फिर से ऑनएयर किया गया था। जसपाल भट्टी का फ्लॉप शो भी लॉकडाउन में 19 मई 2020 को एक बार फिर से दूरदर्शन पर ऑनएयर किया गया था।
यह सिंटकॉम कॉमेडी शो उस समय में आम भारतीयों द्वारा फेस की जाने वाले सोशल कल्चर पर एक व्यंग्य था। 10 एपिसोड में निकला ये शो उस वक्त के बच्चों और बड़ों सभी को बहुत पसंद आता था। जसपाल भट्टी का लोकप्रिय शो जबरदस्त कॉमेडी और व्यंग्य के कारण आज भी याद किया जाता है। इसके कुछ एपिसोड आज भी यूट्युब पर एवलेबल हैं।

ImDb पर मिली थी जबरदस्त रेटिंग
10 एपिसोड का यह शो उस दौर में इतना ज्यादा पॉपुलर हुआ था कि आइएमडीबी पर भी इसे 9.2 की रेटिंग मिली थी। इस शो की अधिकतर शूटिंग चड़ीगढ़ में हुई थी। इसके अलावा कुछ हिस्से पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में शूट किए गए थे। हर एपिसोड में सेम स्टारकास्ट ही थी।
