विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TV Show TRP: ये अचानक क्या हुआ! क्योंकि सास भी कभी बहू थी के मेकर्स को लग जाएगा सदमा, TRP में नंबर 1 बना ये शो

Published: Thu, 21 Aug 2025 09:28 PM (IST)

टीवी शो में हर हफ्ते उठा-पटक होती है। स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी ने आते ...और पढ़ें

32वें हफ्ते की टीआरपी में नंबर 1 बना ये शो/ फोटो- Instagram
32वें हफ्ते की टीआरपी में नंबर 1 बना ये शो/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. क्योंकि सास भी कभी बहू थी का बिगड़ा खेल
  2. TRP लिस्ट में इस शो ने ले ली नंबर 1 की जगह
  3. इस पोजीशन पर पहुंचा स्मृति ईरानी का शो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर हर हफ्ते फिल्मों का इम्तिहान होता है, ठीक उसी तरह हर हफ्ते टीवी के भी पॉपुलर शोज को अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ता है। 29 जुलाई को ऑनएयर हुए एकता कपूर के सबसे लोकप्रिय शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने आते ही बाजी मार ली थी और अनुपमा को घसीटकर TRP में नीचे धकेल दिया था। 

हालांकि, अब 32वें हफ्ते में टीवी शोज की टीआरपी का समीकरण पूरा का पूरा बदल चुका है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी, जो नंबर 1 था, वह अब काफी नीचे आ गया है, जो मेकर्स के लिए बड़ी चिंता का विषय बन सकता है। वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स तो खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। इस हफ्ते कौन सा टेलीविजन शो टीआरपी किंग बना, चलिए देख लेते हैं लिस्ट: 

क्योंकि सास भी कभी बहू थी से लिया इस शो ने बदला

स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में लगातार पहले एपिसोड से आ रहे ट्विस्ट को लोग काफी पसंद कर रहे थे, लेकिन लगता है कि शो का करंट ट्रैक दर्शकों को काफी बोर कर रहा है। यही वजह है कि 25 साल बाद स्टार प्लस पर वापसी करने वाला ये शो पहली पोजीशन से सीधा चौथे नंबर पर आ गया है। इस हफ्ते शो की टीआरपी सिर्फ 1.8 आई है। 

यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 के सिर सजा ताज, एक हफ्ते के अंदर ही TRP में किया इन सब शोज का विनाश

क्योंकि सास भी कभी बहू ने जिस शो की पोजीशन पहले हफ्ते में हथियाई थी, वह था रुपाली गांगुली का सीरियल 'अनुपमा'। हालांकि, अब अनुपमा ने इसका पूरा बदला ले लिया है और एक बार फिर से ये साबित कर दिया है कि टीवी की असली क्वीन वहीं हैं। अनुपमा की इस हफ्ते टीआरपी 2.2 तक आई है।

TV SHOWS TRP

टॉप 10 टीआरपी लिस्ट में शामिल हुए ये शोज 

अनुपमा के बाद टॉप 10 टीआरपी लिस्ट में जो शोज शामिल हुए हैं, उसमें दूसरे नंबर पर सब टीवी का 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा है, जिसकी टीआरपी 2.0 है। इसके अलावा तीसरे नंबर पर स्टारप्लस का शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' है, जिसकी टीआरपी 1.9 है और इसके बाद क्योंकि सास भी कभी बहू लुढ़ककर चौथे नंबर पर आ गया है। 

पांचवें नंबर पर इस हफ्ते जिस शो ने टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाई है वह 1.7 की रेटिंग के साथ उड़ने की आशा है। छठे नंबर पर तुम से तुम तक 1.6, सातवें नंबर पर मंगल लक्ष्मी, लक्ष्मी का सफर 1.4 है। इसके साथ ही आठवें नंबर पर मंगल लक्ष्मी 1.4 है, नौवें नंबर पर आरती अंजलि अवस्थी और दसवें नंबर पर शिव शक्ति तप त्याग और तांडव है। 

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: शूटिंग के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल कर रहीं स्मृति ईरानी? सामने आई सच्चाई