विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ankita Lokhande Pregnant: क्या प्रेग्नेंट हैं अंकिता, फोटोशूट में पर्स से छुपाया बेबी बंप ! तस्वीरें वायरल

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Thu, 25 May 2023 04:46 PM (IST)

अंकिता लोखंडे ने सीरियल पवित्र रिश्ता से घर.घर में पहचान बनाई। उनके अभिनय के साथ.साथ लोग उनके फैशन को भी ...और पढ़ें

Photo Credit: Ankita Lokhande Instagram Photo Screenshot
Photo Credit: Ankita Lokhande Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Ankita Lokhande Pregnant: टीवी शो पवित्र रिश्ता में अर्चना के किरदार से  घर-घर में अपनी खास पहचान बनाने वाली अंकिता लोखंडे ने बड़े पर्दे पर भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है। अंकिता एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं।

वह अक्सर अपनी तस्वीरों के साथ पति विक्की जैन संग भी रोमांटिक फोटोज शेयर कर फैंस को सरप्राइज देती हैं। वहीं, इन दिनों अंकिता प्रेग्नेंसी रुमर्स को लेकर खबरों छाई हुई हैं। ऐसे में अंकिता की लेटेस्ट तस्वीरें देखकर फैंस उनसे सवाल करते नजर आ रहे हैं।

क्या प्रेग्नेंट हैं अंकिता लोखंडे?

अंकिता लोखंडे ने हाल ही में अपना लेटेस्ट फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। फोटोज में अंकिता साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने गोल्डन साड़ी पहनी हुई है। इस दौरान पोज देते वक्त अंकिता पर्स से अपना पेट करव करती दिख रही हैं।

ऐसे में फैंस को लग रहा है कि वह अपना बेबी बंप छुपा रही हैं। इसी बात को लेकर फैंस अंकिता से लगातार सवाल पूछते नजर आ रहे हैं कि क्या वह प्रेग्नेंट हैं। हालांकि ना तो एक्ट्रेस ना ही उनके पति विक्की जैन ने  प्रेग्नेंसी की न्यूज कंफर्म किया। इसके बावजूद फैंस बड़ी ही बेसब्री से उनके गुड न्यूज का इंतजार कर रहे हैं।  

2021 में धूमधाम से शादी की थी

बता दें कि अंकिता लोखंडे ने साल 2021 में बिजनेसमैन विक्की जैन से धूमधाम से शादी की थी। दोनों ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट किया था, इसके बाद ही उन्होंने शादी का फैसला लिया। उनकी शादी काफी सुर्खियों में रही थी। शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। अंकिता और विक्की को अक्सर कई इवेंट और पार्टीज में एक साथ देखा जाता है। यहीं नहीं, दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं।