Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    प्रेग्नेंसी के बाद अनीता हसनंदानी ने कम किया वजन, बोलीं- 'अब सेक्सी फील कर रही हूं'

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Tue, 22 Jun 2021 02:21 PM (IST)

    अनीता हसनंदानी ने अपने आधिकारकि इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बैकग्राउंड में जरा जरा टच मी गाना बज रहा है। इसके साथ अनीता अलग- अलग ड्रेस में पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

    Hero Image
    बेटे आरव के साथ अनीता हसनंदानी, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन अभिनेत्री अनीता हसनंदानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अनीता ने हाल ही में कुछ महीने पहले एक बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद अनीता का काफी वजन बढ़ गया था। जिसे कम करने के लिए अभिनेत्री लगातार एक्सरसाइज कर रही हैं। लेकिन अब कई दिनों के बाद अनीता को लग रहा है कि उनमें पहले से थोड़ा फर्क आया है। जिसके बारे में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनीता हसनंदानी ने अपने आधिकारकि इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बैकग्राउंड में 'जरा जरा टच मी' गाना बज रहा है। इसके साथ अनीता अलग- अलग ड्रेस में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में अनीता पहले से काफी पतली नजर आ रही हैं। अपने इस धीरे- धीरे हो रहे ट्रांसफॉर्मेशन से खुद अनीता भी काफी खुश हैं।

    अनीता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'फाइनली थोड़ा-थोड़ा (बहुत कम) सेक्सी फील कर रही हूं, ऐसा नहीं है कि मेरा ज्यादा वजन कम हो गया है, लेकिन यह एक शुरुआत है।' अनीता के इस वीडियो पर उनके पति रोहित रेड्डी ने भी कमेंट कर उनकी तारीफ की है। वहीं अनीता के कई दोस्त और फैंस भी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

    बता दें किं अनीता हसनंदानी टेलीविजन अभिनेत्री हैं। उन्होंने 'कभी सौतन कभी सहेला', 'ये है मोहब्बतें', 'नागिन' जैसे कई धारावाहिकों में काम किया है। इसके अलावा वो कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। बात करें उनकी पर्सनल लाइफ की तो अनीता ने साल 2013 में रोहित रेड्डी के साथ शादी की थी। शादी के करीब सात साल बाद अनीता ने बेटे आरव रेड्डी को जन्म दिया है।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

    अभिषेक बच्चन और वरुण धवन सहित इन कलाकारों से केआरके ने की बॉलीवुड को बचाने की अपील, अपनी फिल्मों का भी दिया ऑफर