Move to Jagran APP

Anita Hassanandani और रोहित ने किया ‘धमाका’, पहली बार दिखाया बेटे आरव का चेहरा

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी हाल ही में पहली बार पैरेंट्स बने हैं। अनीता ने 9 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था। इस बात की जानकारी उनके पति रोहित ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को दी थी।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 10:38 AM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 11:03 AM (IST)
Anita Hassanandani और रोहित ने किया ‘धमाका’, पहली बार दिखाया बेटे आरव का चेहरा
Photo Credit - Anita Hassanandani Instagram Account Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी हाल ही में पहली बार पैरेंट्स बने हैं। अनीता ने 9 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था। इस बात की जानकारी उनके पति रोहित ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को दी थी। इसके बाद दोनों ने ही इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो और फोटो शेयर किए जिसमें बेटे का हाथ नज़र आ रहा था, या अनीता बेटे के साथ खेलती दिख रही थीं। हालांकि किसी भी फोटो या वीडियो में न तो एक्ट्रेस ने और न ही रोहित ने बेटे का चेहरा दिखाया था। लेकिन अब इस लविंग कपल ने बेटे की पहली झलक अपने फैंस को दिखा दी है वो भी बड़े धमाकेदार तरीके से। इसी के साथ अनीता और रोहित ने बेटे का नाम भी अनाउंस कर दिया है।

loksabha election banner

दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके ज़रिए उन्होंने बेटे का चेहरा दिखाया है। मज़ेदार बात ये है कि जिस तरीके से रोहित और अनीता ने बेटे का फर्स्टलुक सबके साथ शेयर किया है, वो तरीका बड़ा अलग और फनी है। वीडियों में अनीता का बेबी बंप नज़र आ रहा है जिसके ऊपर एक बम पेंट किया हुआ है। रोहित इस बम में आग लगाते हैं, और बम ब्लास्ट होता है जिसके बाद बेटा उन दोनों की गोद में आ जाता है। बेटे की पहली झलक दिखाने का अनीता और रोहित का ये तरीका का काफी अलग है। वीडियो शेयर करने के साथ एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘आरव इस दुनिया में आ गया’। देखें वीडियो।

 

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Reddy (@rohitreddygoa)

आपको बता दें कि अनीता और रोहित लगातार अपने बेटे की फोटो शेयर कर रहे थे। लेकिन किसी भी फोटो या वीडियो में उन्होंने उसका चेहरा नहीं दिखाया था। किसी फोटो वो अनीता बेटे को सीने से लगाए दिख रही थीं, तो वहीं किसी वीडियो में आरव का सिर्फ हाथ नज़र आ रहा था।

आपको बता दें कि अनीता ने अपना प्रेग्नेंसी पीरियड खुलकर एंजॉय किया था। इस दौरान अनीता सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती थीं। अनीता अक्सर ही अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के लास्ट में पति रोहित के साथ एक बोल्ड फोटोशूट भी करवाया था जिसकी फोटोज़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.